Coronavirus:सातवीं आशंकित महिला की रिपोर्ट भी निगेटिव,की गई डिस्चार्ज,परिजनों ने ली राहत की सांस Sambhal News

जिला अस्पताल में लॉकडाउन के पांचवें दिन 87 लोगों की हुई थर्मल स्कैङ्क्षनग। प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने का काम बखूबी कर रहा है।

By Ravi SinghEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 10:54 AM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 10:54 AM (IST)
Coronavirus:सातवीं आशंकित महिला की रिपोर्ट भी निगेटिव,की गई डिस्चार्ज,परिजनों ने ली राहत की सांस Sambhal News
Coronavirus:सातवीं आशंकित महिला की रिपोर्ट भी निगेटिव,की गई डिस्चार्ज,परिजनों ने ली राहत की सांस Sambhal News

सम्भल,जेएनएन। दिल्ली से लौटी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला की रविवार को रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट निगेटिव है। महिला को कोरोना वायरस नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद घबराए परिजनों के चेहरे पर भी खुशी आ गई। डाक्टरों ने दवाई देने के बाद महिला को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।

नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला तीन पहले दिल्ली से लौटी। उसने बुखार था। वह वहां मजदूरी करती थी। इसके बाद वह वापस लौटी तो उसने जिला अस्पताल में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उसे डर था कि कहीं वह कोरोना वायरस से संक्रमित न हो। जब डाक्टरों ने चेकअप किया तो कुछ लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद महिला को रोक लिया गया। तत्काल उसे आइसोलेशन में भर्ती कराया गया। इसके बाद डाक्टरों ने दवाई दी। उसके गले और जीभ के बीच के स्राव का सैंपल लेकर अलीगढ़ जांच के लिए भेजा गया। तीन दिन बाद रविवार को रिपोर्ट आई। जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि महिला की रिपोर्ट आ गई है। उसे कोरोना वायरस नहीं है। इसीलिए उसे जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही उसे 14 दिन तक घर में रहने की सलाह दी है।

जिला अस्पताल में 87 लोगों की हुई थर्मल स्कैङ्क्षनग

 सम्भल जिले में अन्य राज्यों व शहरों से लौटने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। रविवार को भी जिला अस्पताल में 87 लोगों की थर्मल स्कैङ्क्षनग हुई। इनमें ज्यादातर लोग दिल्ली, नोएडा व गुडगांव से लौटकर आए। डाक्टरों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कर नसीहत दी कि घरों से बाहर न निकलें। चेतावनी दी कि अगर घर से वाहन निकलें तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली डॉ. जया कौशल ने बताया कि रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ व घट रही है। सभी का अस्पताल व जगह जगह परीक्षण किया जा रहा है। जिन्हें तकलीफ है, उन्हें दवाई भी दी जा रही है।

चौदह दिन घर में रहने की दी जा रही सलाह

एसीएमओ अफजर कमाल ने कहा कि केरला से लौटने वाले लोगों को भी होम क्वराइंटन किया जा रहा है। उन्हें सलाह दी जा रही है कि 14 दिनों तक घर में रहे। अगर कोई भी व्यक्ति अन्य राज्य व शहर से लौटे तो उसकी सूचना हमें दें। जिससे उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया

कोरोना मीटर 

जिला -            सम्भल

आशंकित            07

रिपोर्ट पॉजीटिव    00

रिपोर्ट निगेटिव     07

रिपोर्ट आना बाकी  00

मौत                    00

अन्य राज्यों व शहरों से लौटे लोगों की हुई जांच

25 मार्च- 27 लोगों की थर्मल स्कैङ्क्षनग हुई

26 मार्च- 71 लोगों की थर्मल स्कैङ्क्षनग हुई

27 मार्च- 212 लोगों की थर्मल स्कैङ्क्षनग हुई

28 मार्च- 157 लोगों की थर्मल स्कैङ्क्षनग हुई

29 मार्च- 87 लोगों की थर्मल स्कैङ्क्षनग हुई  

chat bot
आपका साथी