दारोगा पर फायरिंग करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार, चुनाव के दौरान हुई थी घटना

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इसने ग्राम प्रधानी चुनाव के दौरान दारोगा पर फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 02:56 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 02:56 PM (IST)
दारोगा पर फायरिंग करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार, चुनाव के दौरान हुई थी घटना
बदमाश ने ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान दारोगा पर की थी फायरिंग।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। सम्‍भल के हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इसने ग्राम प्रधानी चुनाव के दौरान दारोगा पर फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक सीबी सिंह सिरसी रेलवे फाटक के पास पुलिस चेकिंग कर रहे थे। तभी एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो कार दौड़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। इसके बाद कार सवार दो लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम उमेश निवासी करछली थाना हयातनगर बताया। बदमाश ने चुनाव के समय एक दारोगा पर फायरिंग की थी। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ लूट, चोरी समेत दस मुकदमे दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी