हर घर तक टंकी का पानी पहुंचाना है अगला लक्ष्य

अगवानपुर भारतीय जनता पार्टी की ओर से अगवानपुर में चल रहे दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिवि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 02:47 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 02:47 AM (IST)
हर घर तक टंकी का पानी पहुंचाना है अगला लक्ष्य
हर घर तक टंकी का पानी पहुंचाना है अगला लक्ष्य

अगवानपुर: भारतीय जनता पार्टी की ओर से अगवानपुर में चल रहे दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हो गया। पांच सत्रों में शिविर में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। शिविर की शुरुआत कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने की।

विधायक राजेश कुमार चुन्नू कहा कि पिछले दिनों आया कृषि सुधार कानून किसानों के हित में है। कहा कि अब भाजपा का लक्ष्य हर घर तक टंकी का पानी पहुंचाना है। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री हुकम सिह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवीन चौधरी, लवी यादव आदि ने भी अपने विचार रखे। जिला महामंत्री राजन विश्नोई ने सोशल मीडिया का उपयोग व प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह पाल व संचालन अनिल शर्मा ने किया। अभिषेक कुमार, विनोद कुमार सैनी जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, संजय विश्नोई, मास्टर धर्मपाल सिंह, टेकचंद कश्यप, कमल सिंह, अभिनव गुप्ता, दिनेश कुमार वर्मा, संजय मास्टर, असुमन सिंह, कौशल्या देवी आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी