हेलीकॉप्टर से पहुंचे दूल्हेराजा, विदा होते समय दुल्हन के चेहरे पर दिखी खुशी Rampur news

प्रशासन ने इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम भी किए थे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 01:30 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 01:30 PM (IST)
हेलीकॉप्टर से पहुंचे दूल्हेराजा, विदा होते समय दुल्हन के चेहरे पर दिखी खुशी  Rampur news
हेलीकॉप्टर से पहुंचे दूल्हेराजा, विदा होते समय दुल्हन के चेहरे पर दिखी खुशी Rampur news

रामपुर, जेएनएन। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। रोज ही हजारों शादियां हो रही हैं लेकिन, कुछ शादियां ऐसी होती हैं जो यादगार बन जाती हैं। न सिर्फ उनके लिए जिनकी शादी होती है बल्कि आसपास के गांवों, तहसीलों व जिले में भी उनकी चर्चा होती है। बुधवार को भी जनपद में सैकड़ों शादियां थी लेकिन, एक शादी पूरे जनपद में चर्चा का विषय बन गई। वजह थी दूल्हे का हेलीकॉप्टर से पहुंचना। यह बरात आई थी गंगापुर आवास विकास के कुंज विहार निवासी अरुण सिंह चौहान के घर।

मोदी सिटी में उतरा हेलीकॉप्टर 

बुधवार रात अरुण कुमार सिंह चौहान की बेटी उर्वशी को ब्याहने जालौन जिले के उरई के नदी गांव निवासी मानवेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे। रात में सभी रस्में पूरी कर दूल्हेराज गुरुवार सुबह हेलीकॉप्टर में अपनी दुल्हन को लेकर उड़ गए। इस दौरान हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। दुल्हन भी अपने जीवन साथी के साथ हेलीकॉप्टर से जाते हुए काफी खुश नजर आई। हालांकि अन्य बराती गाडिय़ों से ही बरात में पहुंचे थे।

दूल्‍हेराजा की इच्‍छा पर किए गए थे इंतजाम

दरअसल, मानवेन्द्र की इच्छा थी कि वह अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ले जाएं। इसका पता चलने पर लड़की पक्ष ने जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति मांगी। अनुमति मोदी सिटी के मैदान में मिली थी। शादी की रस्म मोदी सिटी के पास ही एक होटल में हुई, उसके बाद गुरुवार सुबह मानवेंद्र, उर्वशी को लेकर विदा हो गए।

chat bot
आपका साथी