सस्‍ते में अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने युवती को बुलाया, होटल में ले जाकर क‍िया दुष्‍कर्म, आरोपित गिरफ्तार

युवक एक युवती को सस्ता अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने होटल में ले आया। यहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:10 PM (IST)
सस्‍ते में अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने युवती को बुलाया, होटल में ले जाकर क‍िया दुष्‍कर्म, आरोपित गिरफ्तार
अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने युवती को साथ लाया था आरोपित।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुधबाजार के कई होटल प्रेमी युगलों के मिलने के अड्डे बन गए हैं। यहां बिना आइडी के महिलाओं और युवतियों के चंद घंटे ठहरने के बदले मोटी रकम वसूली जाती है। कांशीराम नगर में चिकित्सीय कार्य करने वाला युवक पेट में दर्द होने की शिकायत पर एक युवती को सस्ता अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने होटल में ले आया। यहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शनिवार दोपहर की है। मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती शहर कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसे पेट में दिक्कत थी। वह कांशीरामनगर में चिकित्सीय कार्य करने वाले ओंकार सिंह के पास चली गई। दवा खाने के बाद भी दर्द कम नहीं हुआ। जिसके कारण उसे अल्ट्रासाउंड कराना था। ओंकार सिंह ने उससे कहा कि सस्ते में अल्ट्रासाउंड करा देगा। अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने ओंकार सिंह उसे कोतवाली क्षेत्र में बुधबाजार एक होटल में ले गया। वहां आरोपित ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग गया। शोर-शराबा होने पर उसे आसपास के लोगों ने कोतवाली भेज दिया। शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और षड़यंत्र रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसआइ जितेंद्र कुमार की टीम ने आरोपित ओंकार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित ओंकार सिंह को गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया है। पहले से ही युवती ओंकार सिंह से परिचित थी। ओंकार सिंह कांशीरामनगर में चिकित्सीय कार्य करता है। युवती उसके पास दवा लेने आती-जाती रही होगी। आरोपित के बारे में छानबीन कराई जा रही है। युवती माता-पिता से अलग अकेली रहती है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने के बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज करा दिए जाएंगे। इस मामले में होटल वालों की भूमिका की भी जांच होगी।

chat bot
आपका साथी