panchayat chunav : आरक्षण की प्रस्तावित सूची पर लगी अंतिम मुहर, नहीं हुआ कोई बदलाव

लंबे दौर की गहमागहमी और न्यायालय के निर्णय के बाद आरक्षण की सूची पर अंतिम मुहर लगा दी गई है जिसे राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। अंतिम सूची में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 06:02 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 06:02 PM (IST)
panchayat chunav :  आरक्षण की प्रस्तावित सूची पर लगी अंतिम मुहर, नहीं हुआ कोई बदलाव
लंबे दौर की गहमागहमी और न्यायालय के निर्णय के बाद आरक्षण की सूची पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

मुरादाबाद, जेेनएन। लंबे दौर की गहमागहमी और न्यायालय के निर्णय के बाद आरक्षण की सूची पर अंतिम मुहर लगा दी गई है, जिसे राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। अंतिम सूची में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया गया है। 

विदित रहे कि 20 मार्च को संभल जिला प्रशासन के द्वारा जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण की सूची जारी की गई थी, जिस पर जिला प्रशासन ने आपत्तियां मांगी थी। इसके बाद कुल 255 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें 229 ग्राम प्रधान पद से संबधित थी, 10 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 15 जिला पंचायत सदस्य से संबधित थीं। इन आपत्तियों में कुछ लोगों के द्वारा जनसंख्या के गलत आंकड़ों पर सूची बनाने का दावा किया गया था तो कहीं दावा किया गया कि जिन ग्राम पंचायतों को आजादी के बाद से आज तक आरक्षित नहीं किया गया। उन्हें इस बार भी आरक्षण की श्रेणी में नहीं रखा गया है, ऐसे तमाम दावों को आधार बनाते हुए आरक्षण की सूची पर आपत्ति दायर की गई थी। हालांकि जिला प्रशासन इन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए प्रस्तावित आरक्षण सूची में कोई फेरबदल नहीं किया है। प्रस्तावित सूची पर ही अंतिम मुहर लगा दी गई है। लिहाजा जितने भी दावे और आपत्तियां आईं थीं। उनको आधारहीन मानते हुए प्रशासन की ओर से उन्हें रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि सभी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए प्रस्तावित सूची पर ही अंतिम मुहर लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी