सैफई और रामपुर के खानदान ने राज्य को लूटा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी ठाकुरद्वारा के रतूपुरा गांव की जनसभ्भा को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:30 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:30 AM (IST)
सैफई और रामपुर के खानदान ने राज्य को लूटा
सैफई और रामपुर के खानदान ने राज्य को लूटा

मुरादाबाद, जेएनएन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी ठाकुरद्वारा के रतूपुरा गांव की जनसभा में पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में विपक्ष को निशाने पर लिया और योगी सरकार के काम को जमकर सराहा। उन्होंने नाम लिए बिना अखिलेश व आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में सैफई व रामपुर के खानदान ने राज्य को जमकर लूटा लेकिन, अब प्रदेश विकास के मार्ग पर चल रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ को सबसे बेहतर मुख्यमंत्री है। कहा कि बीते साढ़े चार साल के कार्यकाल में उन्होंने कभी आराम नहीं किया। हमारी सरकार राममंदिर निर्माण का संकल्प पूरा कर रही है। सपा शासन की याद दिलाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले सैफई और रामपुर के खानदान ने राज्य को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को छेड़ने पर जब पुलिस आरोपित को थाने लाती थी तो लखनऊ से मियां साहब का फोन आने पर छोड़ दिया जाता था। योगी सरकार में अपराधियों की गाड़ी कब पलट जाएगी, पता नहीं चलता है।

सपा, बसपा की सरकार में बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। मौजूदा सरकार में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। अपराधी बच नहीं सकता, वह मरेगा जरूर।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। कहा कि कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी राम और राम मंदिर के अस्तित्व को नकारती थीं। सपा, बसपा और कांग्रेस राम का नाम लेने और अयोध्या जाने में डरते थे लेकिन, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या जाते हैं। राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखते हैं। आज वहां भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। अब कांवड़ियों पर सरकारी हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा होती है। जनता ने जिस उम्मीद के साथ सीएम और पीएम को चुना है, उनकी उम्मीदें सरकार ने पूरी की हैं। सूबे में गरीब, महिलाओं, किसानों और शोषितों को न्याय दिया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी