बनारस में कार्य करने गए रामपुर के युवक की मौत, सिर में चोट देख परिवार के लोगों ने बुलाई पुलिस
Rampurs youth died पटवाई थाना क्षेत्र के जोल्पुर गांव में भारत सिंह (20) पुत्र गजराम सिंह बनारस में काम करता था। शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वजन बनारस पहुंचे और शव गांव लेकर गांव आ गए।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Rampur's youth died : रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के जोल्पुर गांव में भारत सिंह (20) पुत्र गजराम सिंह बनारस में काम करता था। शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वजन बनारस पहुंचे और शव लेकर गांव आ गए।
भारत सिंह के शव को शनिवार को सुबह 11:00 बजे के करीब श्मशान घाट ले गए। वहां पर भारत सिंह के पिता गजराम सिंह और उनके रिश्तेदार भी थे। अंतिम संस्कार के दौरान किसी ने भारत के सिर पर पट्टी लगी देखी। उसे हटाने पर पता चला कि युवक का सिर फटा हुआ था। इसके बाद पिता गज राम सिंह ने पटवाई थाना प्रभारी पंकज पंत को इस घटना की जानकारी दी। पटवाई थाना प्रभारी जोल्पुर की शमशान घाट में ही पहुंचे और पूरी जानकारी ली। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पटवाई थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि युवक बनारस में रेल की पटरी पर काम करता था। युवक का सिर फटा हुआ था, लगता है कि पत्थर लगने से उसकी मौत हुई है। घटना बनारस की है, युवक के पिता की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।