लखीमपुर खीरी के दोषियों को मिलेगी सजा : धर्मेद्र प्रधान

जागरण संवाददाता मुरादाबाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश चुनाव के प्रभारी धर्मेद्र प्रधा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:10 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:10 AM (IST)
लखीमपुर खीरी के दोषियों को मिलेगी सजा : धर्मेद्र प्रधान
लखीमपुर खीरी के दोषियों को मिलेगी सजा : धर्मेद्र प्रधान

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश चुनाव के प्रभारी धर्मेद्र प्रधान ने लखीमपुर खीरी के मुद्दे पर कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और सभी कुछ कानून के अनुरूप ही होगा। दोषियों को सजा भी मिलेगी। वहीं जो लोग यहा शोर मचाते हैं, अपने शासित राज्यों में हो रही रही बर्बरता पर खामोश रहे हैं।

वे शनिवार को रामपुर में हुनरहाट का शुभारंभ करने आए थे। यूपी के चुनाव बनने के उपरांत पहली बार मुरादाबाद मंडल में आए केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में शाम को दो घंटे तक चुनावी रणनीति बनाई। बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुरादाबाद और रामपुर की 11 विधानसभा पर पार्टी की तैयारी की समीक्षा की गई। इसमें निकलकर आया कि जनता पार्टी के साथ है। पार्टी संगठन की ओर से तैयार की गई व्यूह रचना का हमें लाभ मिलेगा। किसानों की नाराजगी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश गन्ना बेल्ट है। प्रदेश सरकार ने गन्ना का मूल्य बढ़ाकर किसानों के हित में कार्य किया है। पिछली सरकारों में केवल 500 करोड़ रुपये का एथेनाल खरीदा जाता था, मोदी सरकार ने इस साल 22 हजार करोड़ रुपये का एथेनाल खरीदा है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिला है। काग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही उठापटक पर उन्होंने कहा कि इतनी पुरानी पार्टी में अध्यक्ष सिर्फ एक ही परिवार से आता है। वह परिवार पार्टी को अपनी जागीर के अनुसार चला रहा है। हमारी पार्टी में पोस्टर लगाने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष, निचले स्तर तक काम करने के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद तक पहुंचते हैं। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने को बनाई रणनीति

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पार्टी के दिग्गजों एवं विधानसभा पदाधिकारियों से विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। बूथ स्तर पर चल रही तैयारियों की प्रगति जानी। दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश मोहित बेनीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, सतपाल सैनी, जिला प्रभारी सुरेंद्र नगर, पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व सासद सर्वेश सिंह, एमसलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, काठ विधायक राजेश कुमार सिंह, धमर्ेंद्र नाथ मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं उनका गजरौला में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, वहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

chat bot
आपका साथी