ड्यूटी छोड़ पत्‍नी के पास पहुंचा सफाई कर्मचारी, फोन करने पर कहा-मैं ससुराल आया हूं

बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है। इसका पालन नहीं करने पर एक कर्मचारी को निलंबित किया गया है। ग्राम प्रधान की श‍िकायत पर कार्रवाई हुई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:58 PM (IST)
ड्यूटी छोड़ पत्‍नी के पास पहुंचा सफाई कर्मचारी, फोन करने पर कहा-मैं ससुराल आया हूं
पालन नहीं करने पर एक कर्मचारी को निलंबित किया गया है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। बाढ़ आने के बाद रामपुर में प्रभावित ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है। इसका पालन नहीं करने पर एक कर्मचारी को निलंबित किया गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि कंट्रोल रूम पर ग्राम पंचायत भोट के प्रधान द्वारा गांव में गंदगी होने की शिकायत की गई थी। सफाई के लिए अरूण कुमार नामक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई। आरोप है कि वह डयूटी पर नहीं गया। गांव में गंदगी के ढेर जगह-जगह लगे पाए गए। उसके गैर हाजिर रहने पर दूरभाष पर संपर्क साधा तो उसने स्वयं को अपनी ससुराल ग्राम इंड्रा में होना बताया। इसी आधार पर उसे निलंबित कर दिया गया। 

chat bot
आपका साथी