मुरादाबाद में साले से कार की चाबी मांगने पहुंचे जीजा को मारी गोली, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नागफनी थाना क्षेत्र में रविवार को दोपहर एक मीट व्यापारी को उसके साले ने गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली मारे जाने की सूचना पर घायल से पूछताछ करने के लिए थाना प्रभारी के साथ ही सीओ घटनास्थल का निरीक्षण क‍िया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:22 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:22 AM (IST)
मुरादाबाद में साले से कार की चाबी मांगने पहुंचे जीजा को मारी गोली, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दोनों पक्षों में लंबे समय से चल रहा विवाद।

मुरादाबाद, जेएनएन। नागफनी थाना क्षेत्र में रविवार को दोपहर एक मीट व्यापारी को उसके साले ने गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली मारे जाने की सूचना पर घायल से पूछताछ करने के लिए थाना प्रभारी के साथ ही सीओ घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के भाई की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी राशिद मीट बिक्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि नागफनी के कोहना मुगलपुरा निवासी अपने साले सद्दाम को उन्होंने होंडा सिटी कार चलाने के लिए दी थी। रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह सद्दाम से गाड़ी की चाबी मांगने के लिए गए थे। लेकिन वह चाबी देने से इन्कार करते हुए वाद-विवाद करने लगा। इसी दौरान सद्दाम और उसके भाई सकलेन ने जीजा राशिद के साथ मारपीट करने के साथ ही फायरिंग कर दी। कारतूस के छर्रे लगने से राशिद के चेहरे और आंख में गंभीर चोटें आने के साथ खून बहने लगा। फायरिंग की सूचना मिलने पर नागफनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के भाई शहाबुद्दीन ने बताया कि तीन दिन पहले साला सद्दाम कार मांग कर ले गया था। मगर उसने वापस नहीं की थी। जिसको लेने के लिए सद्दाम के पास राशिद गया था। इसी दौरान साले ने ही जीजा को गोली मार दी। नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मामले में पीड़ित के भाई की ओर से तहरीर दी गई है। जिसमें दो सालों के साथ ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी