मुरादाबाद में ब्राश कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया, कमरे में लाश देख उड़ गए पर‍िवार के होश

पीतल कारोबारी नितिन गुप्ता महानगर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रामगंगा विहार में ग्रीन विला-दो में रहते थे। कटघर क्षेत्र में अमरोहा गेट पर उनकी शील्ड व ट्राफी बनाने की फैक्ट्री है। नितिन गुप्ता के पुत्र रजत गुप्ता के मुताबिक वह फैक्ट्री से घर लौटे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:32 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:32 AM (IST)
मुरादाबाद में ब्राश कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया, कमरे में लाश देख उड़ गए पर‍िवार के होश
बेडरूम में खून से लथपथ मिला कारोबारी का शव।

मुरादाबाद, जेएनएन। महानगर के एक पीतल कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ा लिया। कारोबारी का खून से लथपथ शव बेडरूम में मिला। स्वजन की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कारोबारी ने जिस लाइसेंसी असलहे से खुदकुशी की, वह फिलहाल पुलिस के कब्जे में है। कारोबारी की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

पीतल कारोबारी नितिन गुप्ता महानगर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रामगंगा विहार में ग्रीन विला-दो में रहते थे। कटघर क्षेत्र में अमरोहा गेट पर उनकी शील्ड व ट्राफी बनाने की फैक्ट्री है। नितिन गुप्ता के पुत्र रजत गुप्ता के मुताबिक वह फैक्ट्री से घर लौटे। खाना खाने के कमरे में सोने चले गए। रात करीब सवा बारह बजे अचानक फायरिंग हुई। गोली की आवाज सुनते ही परिजनों की नींद टूट गई। अनहोनी की आशंका में मां वंदना व बहन अर्शी के अलावा वह खुद भी पिता के कमरे की ओर भागे। कमरा भीतर से बंद मिला। स्टोर रूम के बराबर की खिड़की का शीशा तोड़कर वह पिता के कमरे में दाखिल हुए। कमरे में नितिन गुप्ता का रक्तरंजित शव फर्श पर पड़ा मिला। शव के समीप ही लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी। घटना की जानकारी तत्काल सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सहसवीर सिंह व पुलिस की फारेंसिक टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। पुत्र के मुताबिक नितिन गुप्ता लंबे समय से अवसाद में जी रहे थे। मानसिक तनाव के कारण ही उन्होंने खुदकुशी की। हालांकि तनाव की वजह का पता नहीं चला। मौके से कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को नहीं मिला। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि कारोबारी लंबे समय से अवसाद में थे। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मामले मेँ कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें :-

व‍िवाह‍िता पर ब‍िगड़ी जेठ और ससुर की नीय‍त-मह‍िला से कहा-हमारी हसरतें पूरी कर दो या 200 गज का प्‍लॉट द‍िला दो

गरीब की बेटी से प्‍यार, निकाह के बाद माफ हो गया दुष्‍कर्म का गुनाह, बड़ी द‍िलचस्‍प है मुरादाबाद की ये प्रेम कहानी

chat bot
आपका साथी