नैनीताल हाईवे पर भाखड़ा डैम के न‍िकट दो नवजात श‍िशुओं के शव म‍िले, पुलिस को नहीं म‍िला कोई सुराग

डल के रामपुर ज‍िले के बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर भाखड़ा डैम के निकट नदी किनारे दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों शवों को दफन करा दिया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 09:46 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 09:46 AM (IST)
नैनीताल हाईवे पर भाखड़ा डैम के न‍िकट दो नवजात श‍िशुओं के शव म‍िले, पुलिस को नहीं म‍िला कोई सुराग
पुलिस ने गड्ढा खोदकर शवों को दफन कराया।

मुरादाबाद। मंडल के रामपुर ज‍िले के बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर भाखड़ा डैम के निकट नदी किनारे दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों शवों को दफन करा दिया। नदी किनारे एक साथ दो शव मिलने का मामला नगर में चर्चा का विषय बन गया है।

भाखड़ा नदी पर बने डैम के निकट कुछ लोग नहा रहे थे। नहाते समय उनकी नजर नदी किनारे पड़े दो नवजात शिशुओं के शवों पर पड़ी। शवों को पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शवों के संबंध में जानकारी की। लेकिन, सफलता नहीं मिली। जिसके चलते पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को नदी के किनारे दफन करा दिया। नगर में एक साथ दो नवजात शिशुओं के दो शव मिलने का मामला नगर में चर्चा विषय बना है।

chat bot
आपका साथी