मुरादाबाद में बैंक कैश‍ियर की पत्‍नी ने दी जान, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

मझोला थाना क्षेत्र में एक बैंक कर्मी की पत्नी ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। मृतका का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी खुदकुशी की पुष्टि हुई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 09:25 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 09:25 AM (IST)
मुरादाबाद में बैंक कैश‍ियर की पत्‍नी ने दी जान, वजह तलाशने में जुटी पुलिस
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुदकुशी की पुष्टि हुई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। मझोला थाना क्षेत्र में एक बैंक कर्मी की पत्नी ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। मृतका का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुदकुशी की पुष्टि हुई है। 

मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार सेक्टर दस के रहने वाले इंद्रपाल मंडी समिति के समीप पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर हैं। परिवार में पत्नी पायल के अलावा दस वर्षीय पुत्र शिव व सात वर्षीय बेटी रिया रहते थे। इंद्रपाल बैंक चले गए। तब घर पर पत्नी व दोनों बच्चे थे। इस बीच पायल कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। देर तक दरवाजा नहीं खुलने से बेटा शिव ने मां को पुकारते हुए दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर शिव ने खिड़की से अंदर झांका और मां को फंदे से लटका देख शिव के होश उड़ गए। शोर मचाते हुए शिव ने घटना की सूचना तत्काल अपने पिता इंद्रपाल को दी। कुछ ही देर में इंद्रपाल मौके पर पहुंच गए। फिर महिला द्वारा खुदकुशी करने की जानकारी पुलिस को दी गई। एएसपी अनिल कुमार यादव की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला। पुलिस खुदकुशी के कारणों की तलाश में जुटी। कोई पुख्ता जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी। स्वजन गृह कलह से इन्कार कर रहे हैं। पति इंद्रपाल ने पायल को थाइराइड पीड़ित बताया। उधर, देर शाम उजागर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी खुदकुशी की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की मौत गले की हड्डी टूटने से हुई है। स्वजन गृह कलह से इन्कार कर रहे हैं।

घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला की मौत फंदे से झूलने के कारण हुई। फिर भी पुलिस घटना के कारणों की तह तक जाने में जुटी है। 

अनिल यादव, एएसपी मुरादाबाद

chat bot
आपका साथी