युवती से दुष्‍कर्म के बाद बोला आरोप‍ित-क‍िसी को बताया तो जान से मार दूंगा, मैं क‍िसी से डरता नहीं

मंडल के सम्‍भल के रजपुरा थाना क्षेत्र में खेत से चारा लेने गई युवती को दबंग ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद कपड़े से मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। अंधेरा होने के बाद युवती को छोड़ा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:58 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:58 AM (IST)
युवती से दुष्‍कर्म के बाद बोला आरोप‍ित-क‍िसी को बताया तो जान से मार दूंगा, मैं क‍िसी से डरता नहीं
पुलिस को दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज की तैयारी।

मुरादाबाद, जेएनएन। मंडल के सम्‍भल के रजपुरा थाना क्षेत्र में खेत से चारा लेने गई युवती को दबंग ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद  कपड़े से मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। अंधेरा होने के बाद युवती को छोड़ा और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला गांव के लोगों को पता चला तो कुछ लोगों ने फैसला करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।

एक गांव निवासी युवती खेत से पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। तभी गांव का एक दबंग युवक पहुंच गया। उसने युवती को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और खेत में ले गया। युवती शोर न मचा सके इसके लिए उसने उसके मुंह को कपड़े से बंद कर दिया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। अंधेरा होने के बाद युवती को छोड़ा। धमकी दी क‍ि क‍िसी को बताया तो मार दूंगा, मैं क‍िसी से डरता नहीं। इस मामले की जानकारी पीड़िता ने अपने स्वजनों को दी तो वह थाने जाने लगे, लेकिन तभी गांव के कुछ लोगों ने उस पर फैसला करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माने। उधर पुलिस पर भी तहरीर बदलने का आरोप लगा है। पीड़िता के स्वजनों का कहना है कि पुलिस ने दूसरी तहरीर लिखवाई है और उसमें से तमंचे से बंधक बनाने वाली घटना को कटवा दिया हैं। पीड़िता ने दुष्कर्म करने वाले आरोपित के साथ फैसला का दबाव बना रहे चार लोगों के खिलाफ भी पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया की तहरीर मिली है आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :-

दो बाल‍िकाओं के माच‍िस के खेल में झोपड़ी में लगी आग, ज‍िंंदा जल गया नौ महीने का मासूम

Amroha Panchayat Election 2021 : बीडीसी प्रत्‍याशी कढ़ाई स‍िंबल का करती रहीं प्रचार, बैलेट पेपर में न‍िशान न‍िकला अंगूठी

Moradabad Today Horoscope : आज पर‍िवार में रहेगा खुशी का माहौल, हो सकती है धन की प्राप्ति, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

chat bot
आपका साथी