मुरादाबाद के कुत्‍ते हो गए खूंखार, दो दिन में 74 को कर द‍िया जख्‍मी, इस तरह बरतें सावधानी

Terror of dogs in Moradabad ज‍िले में 156 लोगों को लगाई गई एंटी रेबीज की डोज। रव‍िवार और सोमवार को म‍िलाकर कुल 74 लोगों को कुत्‍तों ने काटकर क‍िया जख्‍मी। खौफ के कारण घरों से न‍िकलने में भी लोग कतरा रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 02:50 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 02:50 PM (IST)
मुरादाबाद के कुत्‍ते हो गए खूंखार, दो दिन में 74 को कर द‍िया जख्‍मी, इस तरह बरतें सावधानी
शहर के अलावा देहात क्षेत्रों के लोग भी बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। Terror of dogs in Moradabad। ठंड बढ़ने के साथ आवारा आतंक का खौफ बढ़ रहा है। खूंखार कुत्ते बच्चे और बड़ों को निशाना बना रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मूंढापांडे, कांठ, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, दलपतपुर, हरथला, रामपुर दोराहा, आदि क्षेत्रों से आए 74 लोगों को एंटी रेबीज डोज लगाई गई थी। इसमें पांच से 10 साल तक के 19 बच्चे शामिल हैं। कुल 156 लोगों को टीका लगाया गया है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि ओपीडी में आने वाले सभी लोगों को एंटी रेबीज की डोज लगाई जा रही है। शहर के अलावा देहात क्षेत्रों के लोग भी बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं।

इस तरह करें बचाव

बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं जाने दें। घर का मेन दरवाजा बंद रखें। हाथ में डंडा लेकर घर से बाहर जाएंं। कुत्तों के झुंड के सामने अकेले नहीं जाएं। कुत्ते के साथ छेड़खानी न करें।

दिन,          मरीज संख्या

01 जनवरी,    56,

02 जनवरी,    83,

04 जनवरी,    106,

05 जनवरी,    104,

06 जनवरी,      53,

07 जनवरी,      68,

08 जनवरी,     96,

09 जनवरी,      37,

11 जनवरी,     130,

12 जनवरी,     126,

13 जनवरी,     118,

14 जनवरी,     98,

15 जनवरी,     53,

16 जनवरी,     97,

18 जनवरी,     156,

सीएचसी-पीएचसी पर नहीं लग रहा टीका

जिले के सामुदायिक-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच माह से एंटी रेबीज डोज नहीं पहुंचाई जा रही है। इस वजह से गांव-देहात के लोग जिला अस्पताल की ओपीडी में एंटी रेबीज डोज लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। हालात ये हैं कि आवारा आतंक को पकड़ने के लिए भी नगर पालिका और अन्य स्थानों पर कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है।

शहर में इन स्थानों पर ज्यादा आतंक

गुलाबबाड़ी, कटघर महबुल्ला गंज, दुर्गेश नगर, पीतल बस्ती, फीलखाना, इंद्रा चौक, मकबरा, बरवालान, तहसील स्कूल, अंडे वालान, झब्बू का नाला, कांशीराम नगर, रामपुर दोराहा, हरथला, पीएसी, चक्कर की मिलक आदि क्षेत्रों में आवारा आतंक अधिक है।

chat bot
आपका साथी