मुरादाबाद में कुत्‍तों का आतंक, 28 लोगों को क‍िया जख्‍मी, रोजाना अस्‍पताल में पहुंच रहे मरीज

आवारा आतंक की वजह से लोगों का निकलना दुश्वार हो चुका है। नगर निगम नगर पालिका में अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। चार बच्चों समेत 28 लोगों को आवारा कुत्‍तों ने जख्मी किया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:50 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:50 PM (IST)
मुरादाबाद में कुत्‍तों का आतंक, 28 लोगों को क‍िया जख्‍मी, रोजाना अस्‍पताल में पहुंच रहे मरीज
ठाकुरद्वारा, डिलारी में छह लोगों को किया आवारा कुत्ताें ने जख्मी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। आवारा आतंक की वजह से लोगों का निकलना दुश्वार हो चुका है। नगर निगम, नगर पालिका में अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। चार बच्चों समेत 28 लोगों को आवारा कुत्‍तों ने जख्मी किया है। इसमें नगलिया गांव, हरथला, दीन दयालनगर, कटघर, जयंतीपुर, पीतलनगरी, मझोला, पाकबड़ा, कचहरी, जैतिया, मैनाठेर, गोविंद नगर, मऊ सिविल लाइन, महलकपुर सिविल लाइन, गुइयां बाग मुगलपुरा, रतनपुर कलां पाकबड़ा, बागड़पुर, मछरिया गांव, भोजपुर के लोगों को आवारा कुत्तों ने जख्मी किया है।

चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि आवारा आंतक की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। शहर के साथ गांव-देहात से भी लोग एंटी रेबीज डोज लगवाने के लिए जिला अस्पताल आ रहे हैं।

तारीख,                सीएचसी-पीएचसी,                   कुत्ते काटे के मरीज,

23 जुलाई,            ठाकुरद्वारा,                             04,

23 जुलाई,             डिलारी,                                   02,   

23 जुलाई,              भोजपुर,                                  03,

23 जुलाई,               बिलारी,                                    05,

23 जुलाई,               कुंदरकी,                                04,

23 जुलाई,               ताजपुर,                                02,

23 जुलाई,                कांठ,                                   06

ये बरतें सावधानी : सड़क पर चलते समय आवारा कुत्ते को न छेड़ें। कुत्ता काट ले तो ताजा पानी से जख्म धोएं। तत्काल ही टिटनेस इंजेक्शन लगवाएं। जख्म गहरा नहीं है तो खुला छोड़ दें। इन इलाकों में ज्यादा दिक्कतमूंढापांडे, भोला सिंह की मिलक, भदासना, रामपुर दोराहा, कांशीराम नगर, बुद्धि विहार सेक्टर सात, पीएसी, फीलखाना, तहसील स्कूल, नई सड़क, अंडे वालान, करूला, आजाद नगर, मियां कालोनी आदि क्षेत्रों में कुत्ते लोगों को जख्मी कर रहे हैं।

शहर के साथ गांव-देहात के गली-मुहल्लों में आवारा कुत्तों से जख्मी हुए बच्चों और बड़ों की संख्या बढ़ी है। एंटी रेबीज डोज जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर लगाई जा रही है।

डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी। 

chat bot
आपका साथी