मुरादाबाद के काजीपुरा में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने बंद कराया निर्माण कार्य

Tension between two communities in Moradabad मुरादाबाद के काजीपुरा गांव में एक धार्मिक स्थल पर नया निर्माण होने को लेकर दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य बंद कराया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 04:40 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 04:40 PM (IST)
मुरादाबाद के काजीपुरा में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने बंद कराया निर्माण कार्य
तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Tension between two communities in Moradabad : मुरादाबाद के काजीपुरा गांव में एक धार्मिक स्थल पर नया निर्माण होने को लेकर दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य बंद कराया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

थाना सिविल लाइंस के ग्राम काजीपुरा गांव में एक संप्रदाय के लोग धार्मिक स्थल पर निमार्ण कार्य शुरू कराया जा रहा था। दूसरे वर्ग के लोगों ने इसका विरोध किया। जिसपर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। गांव में जगह लोग जमा होने लगे। सूचना गांव के पार्षद पति जयप्रकाश पाल ने पुलिस को दी। चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सहसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने निर्माण को बंद कराया। एक पक्ष के लोगों का कहना था कि यह नया निर्माण किया जा रहा है, जो अवैध है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन सहसवीर सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा धार्मिक स्थल की मीनार की मरम्मत कराई जा रही थी। जिसका लोगों ने विरोध किया था मौके पर पहुंच कर उसे हटवा दिया गया है। बिना परमिशन के कोई नया निर्माण नहीं करने की हिदायत दी गई है।

तीन तलाक के आरोपित जेल गया : तीन तलाक देने के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नगर की रहने वाली एक महिला ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि नगर के ही अमानतुलला उर्फ भोला ने उससे दूसरी शादी की थी। वह उसका यौन शोषण कर परेशान करता चला आ रहा था। इसका विरोध वह करती आ रही थी। लेकिन, इसके बावजूद भी बाज नहीं आया। यही नहीं उसने उसे तीन तलाक दे दिया है। चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहां पर उसे जेल भेजा गया है।

पुलिस ने की निरोधात्मक कार्रवाई : दूसरे संप्रदाय की युवती से शादी करने के मामले में तनाव को देखते हुए पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत दोनों तरफ के लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव महलकपुर निजामपुर निवासी एक युवक दूसरे संप्रदाय की युवती से शादी कर अपने घर ले आया था। इसका विरोध गांव के ही दूसरे संप्रदाय के लोगों ने किया। इस मामले को लेकर शुक्रवार को गांव का माहौल गरमाया गया था। हिंदू संगठनों ने भी इसका विरोध किया था। जिसपर पुलिस गांव में मामले की जानकारी कर आरोपितों को चिन्हित किया था। पुलिस चौकी पर तय हुआ था कि युवती को पुलिस को सौंप दिया जाएगा। लेकिन, अभी तक युवती का कोई अता पता नहीं चल पाया है।

chat bot
आपका साथी