मुरादाबाद में दुष्‍कर्म के बाद ब‍िगड़ी क‍िशोरी की तबीयत, थाने पहुंचकर बोला प‍िता-मुझे खून चाह‍िए

मुरादाबाद के हरथला में एक सहेली ने क‍िशोरी के साथ धोखेबाजी की। घर बुलाकर क‍िशोरी को युवक के साथ कमरे में बंद कर द‍िया। दुष्‍कर्म के बाद क‍िशोरी की हालत ब‍िगड़ती चली गई। मेरठ में उसका इलाज चल रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 12:55 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 12:55 PM (IST)
मुरादाबाद में दुष्‍कर्म के बाद ब‍िगड़ी क‍िशोरी की तबीयत, थाने पहुंचकर बोला प‍िता-मुझे खून चाह‍िए
पीड़ित किशोरी की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल से मेरठ रेफर।

मुरादाबाद, जेएनएन। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय एक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के बाद किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीड़िता को मेरठ रेफर कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित युवक एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। क‍िशोरी ने प‍िता ने थाने में पहुंचकर खून की मांग की। 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हरथला बाजार की रहने वाली युवती ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपनी नाबालिग सहेली को फोन करके घर बुला ल‍िया। किशोरी के घर पहुंचने पर दोनों कमरे में बैठकर बातें करने लगीं। कुछ ही देर बाद पड़ोस में रहने वाला सचिन भी वहां पहुंच गया। इसके बाद युवती ने सचिन और किशोरी को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सचिन ने किशोरी से दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची। स्वजन के पूछने पर में किशोरी ने बताया कि उसकी सहेली पायल ने धोखे से अपने घर बुलाया। इसके बाद सचिन ने उसके साथ दुष्कर्म क‍िया। पीड़िता की हालत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किशोरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। किशोरी का उपचार फिलहाल मेरठ में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बावत सिविल लाइन थाने के अपराध निरीक्षक गजेंद्र त्यागी ने बताया कि आरोपित पायल वह सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाने में पहुंचकर पिता ने मांगा खून

दुष्कर्म पीड़िता के पिता शनिवार को सुबह सिविल लाइंस थाने पहुंचे। वहां किशोरी की बिगड़ी हालत और खुद की बेबसी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने किशोरी की जान बचाने के लिए खून की मांग की है। पीड़िता के पिता की गुहार पर इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने उसकी मदद की।

chat bot
आपका साथी