बहन के घर मुंबई गई मुरादाबाद की क‍िशोरी प्रेम जाल में फंस गई, स्‍वजन बोले-लव ज‍िहाद की श‍िकार हुई बेटी

मायानगरी के नाम से मशहूर मुंबई गई नाबालिग लड़की को वहां युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बहन के घर घूमने गई नाबालिग को युवक अपनी पत्नी बताकर साथ रखने लगा। पर‍िवार को इसकी भनक लगी तो वे क‍िशोरी को साथ ले आए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:30 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:30 AM (IST)
बहन के घर मुंबई गई मुरादाबाद की क‍िशोरी प्रेम जाल में फंस गई, स्‍वजन बोले-लव ज‍िहाद की श‍िकार हुई बेटी
सिविल लाइंस थाने में युवती के माता-पिता ने दी तहरीर।

मुरादाबाद, जेएनएन। मायानगरी के नाम से मशहूर मुंबई गई नाबालिग लड़की को वहां युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बहन के घर घूमने गई नाबालिग को युवक अपनी पत्नी बताकर साथ रखने लगा। जब इस मामले की जानकारी बहन ने स्‍वजनों को दी तो वह भी मुंबई पहुंच गए और किशोरी को अपने साथ मुरादाबाद ले आए। अब किशोरी के स्वजनों ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांंग की है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी एक महिला ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर पुलिस को जानकारी दी कि उसकी बड़ी बेटी का विवाह आगरा में हुआ था। वर्तमान में उसकी बेटी मुंबई में थाणे में अपने परिवार के साथ रहती है। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार करीब पांच माह पहले उसकी नाबालिग बेटी मुंबई स्थित बड़ी बहन के घर गई थी। वहां थाणे क्षेत्र के रहने वाले युवक ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फांस लिया। महिला के अनुसार युवक पहले से दो निकाह कर चुका है, और उसके तीन बच्चे हैं। आरोपित युवक नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया और अपने साथ रखने लगा। जब बड़ी बेटी को इसकी जानकारी हुई तो उसने मुरादाबाद में स्वजन को इस बारे में बताया। इसके बाद स्‍वजन भी मुंबई पहुंच गए। कुछ दिनों पहले ही वह बेटी को उसके चंगुल से छुड़ाकर घर लाए, लेकिन घर आने के बाद से वह बदहवास हालत में हैं। महिला ने आरोपित युवक पर लव जिहाद का भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहसवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में लड़की के स्वजन की ओर से शिकायत पत्र दिया गया है, मामले की जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी