Teachers Day 2021 : मुरादाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

Teachers Day 2021 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से टिमिट में करीब 105 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार ने कहा कि छात्रों के जीवन में दुविधा पैदा न होने दें बल्कि शिक्षक को अपनी परंपराओं को वापस लौटाने के लिए सोचने की आवश्यकता है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 08:50 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 08:50 AM (IST)
Teachers Day 2021 : मुरादाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित
शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि वह अपने शिष्यों को किस रूप में ढालना चाहते हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। Teachers Day 2021 : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से टिमिट में करीब 105 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार ने कहा कि छात्रों के जीवन में दुविधा पैदा न होने दें बल्कि शिक्षक को अपनी परंपराओं को वापस लौटाने के लिए सोचने की आवश्यकता है। शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि वह अपने शिष्यों को किस रूप में ढालना चाहते हैं। डा. मीनू मेहरोत्रा ने विद्यार्थी परिषद की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षकों का सम्मान समारोह करता आ रहा है।

साथ ही छात्रों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाता है। मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डा शैफाली सिंह ने कहा कि हम जो भी हैं शिक्षक की बदौलत हैं। छात्र का कर्तव्य है कि वह चाहें जितना ऊंचाई पर पहुंच जाएं लेकिन, इसके पीछे गुरु ही है। इसलिए गुरु को कभी मत भूलिए। कार्यक्रम अध्यक्ष नीरज विनोद खन्ना ने भी विचार रखे। अभाविप के के महानगर अध्यक्ष योगेंद्र, शिवम चंदेल, प्रदेश सहमंत्री सचिन सिंह, अमन शर्मा, सचिन सिंह, सरकार भटनागर, अमन पंडित, रितिक चौहान, आर्यन प्रताप सिंह, गौरव, तुषार शर्मा, शुभम भारद्वाज मौजूद रहे। संचालन शिवा शर्मा ने किया।

नवीन नगर स्थित मानसरोवर कन्या इंटर कालेज में भी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आर्य कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या डा. वंदना सक्सेना ने विचार रखे। साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कालेज में शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। प्रधानाचार्या अर्चना साहू ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ केक काटा। समरवैली स्कूल में प्रधानाचार्य विशाल उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र और शिक्षक सामाजिक ताने-बाने के निर्माता है।

शिक्षकों का अथक प्रयास नई पीढ़ी की शैक्षणिक प्रगति का रक्षक है। शिक्षकों ने केवल छात्रों बल्कि अभिभावकों का भी हाथ थाम लिया। विश्व हिंदू महासंघ उप्र की ओर से बिजनौर में आयोजित शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर महासंघ की सदस्यता लेने वालों को शपथ भी दिलाई। अध्यक्ष भिखारी सिंह प्रजापति, प्रदेश मंत्री कामेश कुमार आर्य, इंद्रदेव सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

इनरव्हील क्लब ने किया सम्मानितः शिक्षक दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब सिविल लाइंस की ओर से शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, सचिन मनीता रस्तोगी ने दस शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर रीना गोयल, सुनीता भदोरिया, नेहा वर्मा, प्रियंका गुप्ता, शिवानी वर्मा, रजनी शर्मा, कंचन अग्रवाल, मनिका रस्तोगी, इंद्र गुप्ता, पूनम रस्तोगी, पार्षद अजय दिवाकर, अंशु भैया किरण गुप्ता, आशा गुप्ता, रेनू सैनी, सोनिया गुप्ता उपस्थित रहीं।

डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का बनाया 2052 वर्ग फीट का चित्रः चित्रगुप्त इंटर कालेज में पेपर कटिंग से पूर्व उप राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का चित्र बनाया गया। जिसका आकार 2052 वर्ग फीट व 200 गज से अधिक नाप का चित्र बनाया। डा. नवनीत गोस्वामी के निर्देशन में मुहम्मद अमान, साजन, वैभव भारद्वाज, जैनुल, कैफुल, दीपक शाह, हरिओम मिश्र, मनदीप, सार्थक गुप्ता ने यह चित्र बनाया। एडीएम फाइनेंस व डीआइओएस अरुण दुबे ने चित्र को देखकर तारीफ की।

chat bot
आपका साथी