सफाई कर्मियों ने एडीओ पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोला, कहा-एडीओ का तबादल हो या हमें हटाया जाए

सफाई कर्मियों ने एडीओ पंचायत कुंदरकी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि एडीओ उनका जानबूझकर उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रधानों से भी उनका उत्पीड़़न कराते हैं। वह शोषण के खिलाफ चुप नहीं बैठने वाले हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 02:02 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 02:02 PM (IST)
सफाई कर्मियों ने एडीओ पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोला, कहा-एडीओ का तबादल हो या हमें हटाया जाए
बोले, एडीओ का तबादला करो या हमें हटा दो।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। सफाई कर्मियों ने एडीओ पंचायत कुंदरकी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि एडीओ उनका जानबूझकर उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रधानों से भी उनका उत्पीड़़न कराते हैं। वह शोषण के खिलाफ चुप नहीं बैठने वाले हैं। एडीओ का तबादला करो या हमको ब्लाक से हटा दो। इंसाफ नहीं मिला तो एडीओ के खिलाफ हमारा आंदाेलन शुरू होगा।

कुंदरकी विकास खंड में तैनात एडीओ पंचायत दुजेंद्र सिंह की तमाम शिकायतें मिल रही हैं। प्रशासक के तौर पर कार्य करने के दौरान उन पर आनन-फानन में लाखों की धनराशि खर्च करने का आरोप है। सफाई कर्मियों की टीम विकास भवन पहुंच गई। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अकबर हुसैन के नेतृत्व में उन्होंने डीपीआरओ को शिकायती पत्र सौंपा। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि एडीओ पंचायत उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रधानों से भी उनका उत्पीड़न कराते हैं। सीडीओ से हमारी झूठी शिकायत करते रहे हैं। चुनाव के दौरान अपशब्द कहकर अपमानित किया गया है। सफाई कर्मियों ने कहा कि हमारा तबादला कहीं और हो जाए या एडीओ पंचायत को कुंदरकी ब्लाक के हटाकर कहीं और तैनात कर दिया जाए। डीपीआरओ ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वालों में लालपुर हमीर गांव के सफाई कर्मी राजपाल सिंह के अलावा अखिलेश कुमार, निकल्सन, चमन सिंह , कृपाल सिंह, चमनपाल, चमन सिंह, विकास कुमार, आनंदपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, एडीओ पंचायत का कहना है कि काम करने के लिए कहने पर सफाई कर्मचारी झूठे आरोप लगा रहे हैं। शिकायत करने वाले सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली के बारे में पहले ही आला अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है।

डीपीआरओ रिलीव, समाज कल्याण अधिकारी को चार्ज : जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह को चार्ज देकर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह गाजियाबाद जिले के लिए र‍िलीव हो गए हैं। एटा से तबादला होकर मुरादाबाद में आलोक प्रियदर्शी डीपीआरओ का कार्य संभालेंगे। अभी तक वहां से रिलीव नहीं सके हैं। इधर, गाजियाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह लगातार डीपीआरओ राजेश कुमार सिंह को आने के लिए कह रहे थे। डीएम गाजियाबाद दफ्तर से फोन आया तो राजेश कुमार सिंह समाज कल्याण अधिकारी को चार्ज देकर चले गए। सुनील कुमार सिंह पर पहले से ही खंड विकास अधिकारी मुरादाबाद, जिला द्विव्यांगजन कल्याण अधिकारी का भी चार्ज है।

chat bot
आपका साथी