मुरादाबाद में किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करेगा स्वदेशी जागरण मंच

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जाने वाले भूमि सुपोषण अभियान को लेकर हुई बैठक में चर्चा हुई। मंच के क्षेत्र संयोजक डॉ राजीव कुमार ने कहा भारत एक कृषि प्रधान देश है। कृषि का मुख्य आधार भारत की उर्वरा भूमि है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 04:36 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 04:36 PM (IST)
मुरादाबाद में किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करेगा स्वदेशी जागरण मंच
उन्‍होंने कहा क‍ि फसलों की पौष्टिकता में कमी आई है।

मुरादाबाद। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जाने वाले भूमि सुपोषण अभियान को लेकर हुई बैठक में चर्चा हुई। मंच के क्षेत्र संयोजक डॉ राजीव कुमार ने कहा भारत एक कृषि प्रधान देश है। कृषि का मुख्य आधार भारत की उर्वरा भूमि है। आंकड़े बताते हैं कि देश की कुल क्षेत्रफल की 30 फीसद तथा कृषि भूमि की 60 फीसद भूमि जोकि 9.6 करोड़ हेक्टेयर है, वह बंजरीकरण की तरफ चली गई है।

उन्‍होंने कहा क‍ि फसलों की पौष्टिकता में कमी आई है। इससे किसान की लागत बढ़ी, सरकारों पर खाद सब्सिडी का बोझ बढ़ा तथा जनता में बीमारियों पर खर्च बढ़ा है। स्वदेशी जागरण मंच सहित देश के 30 व्यापक जनाधार वाले संगठनों ने देशव्यापी भूमि सुपोषण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसमें किसानों को जैविक खेती की तरफ प्रेरित करना, पशुधन को कृषि में पुनरस्थापित करना, गांव में कृषि प्रसंस्करण उद्योगों का नेटवर्क खड़ा करना आदि मुख्य उद्देश्य रहेंगे।  

chat bot
आपका साथी