सुशील चंद्रा के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने पर मुरादाबाद में डॉ. अरविंद गोयल के घर पहुंच लोगों ने दी बधाई

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान शाहरुख समेत समूची फिल्म इंडस्ट्री डॉ अरव‍िंंद कुमार गोयल की समाजसेवा को सलाम कर चुकी है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी उनकी समाजसेवा के कायल हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 11:10 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 11:10 AM (IST)
सुशील चंद्रा के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने पर मुरादाबाद में डॉ. अरविंद गोयल के घर पहुंच लोगों ने दी बधाई
डॉ अरविंद गोयल के आवास पर बधाई देनेे वाले पहुंच रहे हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। गरीब, अनाथों और असहायों की सेवा के जरिये देश- दुनिया में मुरादाबाद का नाम चमका चुके प्रख्यात समाजसेवी और शिक्षाविद डॉ अरविंद कुमार गोयल के परिवार ने एक बार फिर से पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमेन रह चुके और उसके बाद भारत निर्वाचन आयुक्त बनाए गए सुशील चंद्रा को भारत का मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है। इसके बाद से गोयल परिवार के मुखिया डॉ अरविंद गोयल के आवास पर बधाई देनेे वाले पहुंच रहे हैं। 

डॉ गोयल के परिवार के लोग देश की सीमाओं से लेकर न्यायालय तक देश की सेवा कर रहे हैं। डॉ गोयल के दामाद सेना में कर्नल हैं तो उनके ससुर जज रह चुके हैं। उनके बड़े बहनोई सेंट्रल एक्सरसाइज में कलक्टर रहे हैं। खुद श्री गोयल आज विश्व पटल पर समाजसेवा का पर्याय बन चुके हैं। देश दुनिया के विभिन्न मंचों से उन्हें सम्मनित किया जा चुका है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम उनकी समाजसेवा के बड़े प्रशंसक थे और कई बार उन्होंने सार्वजनिक रूप से उनके सामाजिक कार्यों की तारीफ की। अब उनके बहनोई सुशील चंद्रा ने प्रदेश का नाम फिर से रोशन किया है तो डॉ गोयल के घर सुबह से ही बधाई देने के ल‍िए लोग पहुंचते रहे। श्री चंद्रा भारतीय राजस्व सेवा (इनकम टैक्स) के 1980 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वह इनकम टैक्स बोर्ड के चेयरमेन रहे। सेवानिवृत्ति पर कैबिनेट ने उन्हें दो बार एक-एक साल का एक्सटेंशन दिया। इसके बाद उन्हें निर्वाचन आयुक्त बनाया गया था। बता दें कि सुशील चन्द्रा की गिनती शुरू से ही देश के तेज तर्रार अफसरों में होती रही है। डॉ गोयल का कहना है क‍ि कहा कि यह पूरे शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है। 

chat bot
आपका साथी