Suicide in Moradabad : घर के झगड़े में विवाहिता ने उठाया आत्‍मघाती कदम

Suicide in Moradabad पति से अनबन के बाद एक विवाहिता ने आत्‍मघाती कदम उठा लिया। वह गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 03:48 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 03:48 PM (IST)
Suicide in Moradabad : घर के झगड़े में विवाहिता ने उठाया आत्‍मघाती कदम
Suicide in Moradabad : घर के झगड़े में विवाहिता ने उठाया आत्‍मघाती कदम

मुरादाबाद। सम्‍भल के हयातनगर में शुक्रवार को गृह क्लेश के चलते महिला ने आग लगा ली। उसे चन्दौसी के अस्पताल भिजवाया गया। हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, यहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजन खाना बनाते समय हादसा होने की बात कह रहे हैं।

बदायूं के रायपुर गांव निवासी पिंंकी की शादी आठ साल पहले पिता सोमपाल ने सम्भल के हयात नगर निवासी वीरसिंह से की थी। उसके दो बच्चे गौरी और अभय हैं। वीरसिंह ईंट भट्ठे पर काम करता है। वह शराब पीने का आदी है। इसी के चलते परिवार में अनबन रहती थी। बताते हैं कि शुक्रवार शाम पिंकी ने घर में ही आग लगा ली। पड़ोस के लोगों ने पानी डालकर किसी तरीके से आग पर काबू पाया। पिंंकी को चन्दौसी के अस्पताल भिजवाया गया। बाद में उसे मुरादाबाद जिला अस्पताल लाया गया, शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतका के पति वीर सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय हादसा हुआ है।

दहेज के लिए पत्नी की हत्या आरोपित पति गिरफ्तार

मुरादाबाद: रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी अन्नू पुत्री छत्रपाल की शादी मार्च 2019 को कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर निवासी अर¨वद से हुई थी। अन्नू की मां ने आरोप लगाया कि 31 मई को ससुराल वालों ने उसे जहर दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पति, देवर मनोज, सास और ननद कामिनी व भागवती पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपित पति अर¨वद को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया गया।

दहेज में बाइक न मिली तो तीन तलाक देकर पत्नी को भगाया

बिलारी के एक गांव में बाइक नहीं मिलने पर युवक ने पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। कोतवाली बिलारी के ग्राम मुड़िया राजा निवासी महिला ने एसएसपी से शिकायत की।

chat bot
आपका साथी