भारत बंद को सफल बनाने के लिए बनाई रणनीति

मुरादाबाद जेएनएन ठाकुरद्वारा में मुंशीगंज स्थित संयुक्त किसान मोर्चा कमेटी के शिविर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 07:04 PM (IST)
भारत बंद को सफल बनाने के लिए बनाई रणनीति
भारत बंद को सफल बनाने के लिए बनाई रणनीति

मुरादाबाद, जेएनएन : ठाकुरद्वारा में मुंशीगंज स्थित संयुक्त किसान मोर्चा कमेटी के शिविर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।

तहसील अध्यक्ष सरदार जसवंत सिंह ने कहा कि पूरी ताकत लगाकर 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने के लिए ठाकुरद्वारा में कोचिंग सेंटरों के संचालकों, बस यूनियन के पदाधिकारियों व व्यापार मंडल के अध्यक्ष व बाजार में दुकानदारों से जनसंपर्क कर भारत बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग मागेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कृषि कानून किसानों पर थोपे जाते है तो निम्न वर्ग व मध्यमवर्ग पूर्णरूप से बर्बाद हो जाएंगे। सरकार किसान आदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में सरकार से माग की गई कि केंद्र सरकार संयुक्त किसान मोर्चा की समस्त मागों को स्वीकार करते हुए तीनों कृषि कानून, बिजली कानून 2021 वापस लिया जाए। एमएसपी पर खरीद का गारंटी कानून बनाया जाए अन्यथा करनाल की तर्ज पर किसान आदोलनरत रहेंगे। बैठक में जसवंत सिंह, रामवीर सिंह, बलजिंदर सिंह, सोमपाल सिंह, गुरमीत सिंह, कैलाश सिंह, रवि कुमार, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी