मुरादाबाद के अगवानपुर में दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट, तीन लोग घायल

ज‍िले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अगवानपुर नगर पंचायत में रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव हो गया। इसमें तीन लोग घायल हुए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:30 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:30 PM (IST)
मुरादाबाद के अगवानपुर में दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट, तीन लोग घायल
हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी भाजनी पड़ी।

मुरादाबाद, जेएनएन। ज‍िले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अगवानपुर नगर पंचायत में रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव हो गया। इसमें तीन लोग घायल हुए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।

अगवानपुर में पझाया मुहल्ले के रहने वाले सुंदरलाल बेहेलिया के नाती व मुहल्ले के जाहिद के बच्चों में कुछ माह पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों ने शिकायत पुलिस चौकी पर की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। सुंदरलाल का आरोप है कि जाहिद ने अपने साथियों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने लाठी डंडे से उसकी व घर की महिलाओं को पीटा। महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए। इसमें शिवा, कविराज, सुरेन्द्र सिंह घायल हो गए। जबकि दीपक, तारा देवी, गीता, बब्बो, पूजा को चोटें आईं। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ तितर-बितर करने की कोशिश में पुलिस ने लाठियां भांजी। सुंदरलाल की तहरीर पर जाहिद, अबरार, बाबू, सद्दीक सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सहसवीर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले दोनों के बच्चों में विवाद हुआ था। महिलाओं में मारपीट हुई थी। कल फिर दोनों के बच्चों में कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एक साल पहले भी हुआ था दोनों पक्षों में विवाद

एक साल पहले भी रात में दीपक जलाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। सुंदरलाल बेहिलिया ने बताया कि एक साल पहले लगे लाकडाउन में रात में दीपक जलाने का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें उन्होंने भी अपने घरों पर दीपक जलाए थे। जिस पर दूसरे पक्ष द्वारा उसके बिजली का केबिल काट दिया गया था।

chat bot
आपका साथी