मुरादाबाद के पाकबड़ा में रंजिश में दो पक्षों में पथराव, चौकी इंचार्ज की वर्दी फाड़ी, सात लोग घायल

पाकबड़ा में दो पक्षों ने रंजिश के चलते मारपीट के बाद पथराव हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर भी दबंगों ने पथराव किया। वहीं गांव की महिलाओं ने चौकी इंचार्ज को घेरकर वर्दी का बैज फाड़ दिया। इस घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 09:58 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 09:58 AM (IST)
मुरादाबाद के पाकबड़ा में रंजिश में दो पक्षों में पथराव, चौकी इंचार्ज की वर्दी फाड़ी, सात लोग घायल
गांव में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

मुरादाबाद, जेएनएन। ज‍िले के पाकबड़ा में दो पक्षों ने रंजिश के चलते मारपीट के बाद पथराव हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर भी दबंगों ने पथराव किया। वहीं गांव की महिलाओं ने चौकी इंचार्ज को घेरकर वर्दी का बैज फाड़ दिया। इस घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल में भेजा। गांव में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले युवती ने पड़ोस में रहने वाले लड़के के साथ भागकर शादी रचा ली थी। दो दिन पहले पुलिस ने प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया था। दोनों के परिवार को चौकी पर बुलाया गया था। युवती ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद की थी। उसके बाद लड़की पक्ष ने लड़की से वास्ता खत्म कर दिया था। गांव के ही दो पक्ष पूर्व प्रधान आस मुहम्मद और सिब्ते के बीच प्रधानी की रंजिश चली आ रही है। दो दिन पहले दोनों पक्षो में हल्का मनमुटाव हो गया था। पुलिस ने इसे निपटा दिया था। अगले द‍िन दोनों पक्षो में चिंगारी उठी। पुलिस कुछ लोगों को थाने ले आयी थी। पूर्व प्रधान आस मुहम्मद उनका समझौता कराने के नाम पर थाने से ले गया था। शाम को पांच बजे लड़की का भाई प्रेमी के घर पहुंच गया। लड़की का भाई और एक अन्य उसका गला घोंट रहे थे। जिसकी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गयी। उसके बाद पूर्व प्रधान आस मुहम्मद और सिब्ते पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में लगभग डेढ़ घंटे जमकर पथराव चला। पूरे गांव में चीख पुकार मची रही। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी योगेन्द्र कृष्ण यादव ग्रोथ सेंटर चौकी इंचार्ज सतेंद्र शर्मा भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। चौकी इंचार्ज सतेंद्र शर्मा को कई पत्थर उनके कमर पर लगे। चौकी इंचार्ज सतेंद्र शर्मा छुपकर खुद को बचा रहे थे। तभी उनको महिलाओं ने घेर लिया। महिलाओं ने दारोगा सतेंद्र शर्मा को घेर कर जमकर अभद्रता कर वर्दी के बैज तक फाड़ डाले। 30 अप्रैल को भी पूर्व प्रधान आस मुहम्मद व सिब्ते पक्ष के बीच जमकर पथराव व गोलीबारी हुई थी। उस घटना में पूर्व प्रधान आस मुहम्मद पक्ष के चार लोग घायल हो गए थे। पूर्व प्रधान आस मुहम्मद की तहरीर पर उस समय पुलिस ने छह नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

chat bot
आपका साथी