धान क्रय केंद्रों पर खरीद धीमी गति से होने पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार वार्ष्णेय ने धान क्रय केंद्रों पर हो रही तौल में धीमी गति अपनाए जाने पर नाराजगी जताई। वह मंगलवार की सुबह मंडी समिति के क्रय केंद्रों पर अपने पदाधिकारियों संग पहुंचे थे।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 12:52 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:53 PM (IST)
धान क्रय केंद्रों पर खरीद धीमी गति से होने पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
धान क्रय केंद्रों पर धीमी गति से होती खरीद

सम्भल, जेएनएन। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार वार्ष्णेय ने धान क्रय केंद्रों पर हो रही तौल में धीमी गति अपनाए जाने पर नाराजगी जताई। वह मंगलवार की सुबह मंडी समिति के क्रय केंद्रों पर अपने पदाधिकारियों संग पहुंचे थे। मौके से ही धान खरीद के नोडल अधिकारी डिप्टी आरएमओ से फोन पर शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि मंडी सचिव के कार्यालय पर गए तो पता चला कि मंडी सचिव मुरादाबाद मीटिंग में गए हुए हैं। सत्येंद्र सिंह पूर्व विधायक ने उप जिलाधिकारी को फोन करके अवगत कराया, तब कहीं जाकर ताौल आरएफसी के कांटे पर जाकर प्रारंभ हुई थी। मंडी सचिव द्वारा अब किसानों के लिए 14 दिन बाद के नंबर दे रहे हैं। वहीं एक किसान को तीन क्रय केंद्रों का नंबर दिया जा रहा हैं। किसान बेचारा तीन ट्रैक्टर कहां से लाएगा। उन्होंने नोडल अधिकारी विजेता सिंह से क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है। जिससे किसान को जल्दी नंबर मिल सके। 

chat bot
आपका साथी