भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी बोले, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैं सपा, कांग्रेस और बसपा

State President of BJP Yuva Morcha Prashu Dwivedi भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जिसमें बूथ स्तर कार्यकर्ता व राष्ट्रीय नेतृत्व का सम्मान बराबर है। जबकि सपा बसपा व कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:45 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:45 PM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी बोले, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैं सपा, कांग्रेस और बसपा
कहा, सपा, बसपा, व कांग्रेस में वंशवाद हावी है।

मुरादाबाद, जेएनएन। State President of BJP Yuva Morcha Prashu Dwivedi : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जिसमें बूथ स्तर कार्यकर्ता व राष्ट्रीय नेतृत्व का सम्मान बराबर है। जबकि सपा, बसपा, व कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह हैं। वहां वंशवाद हावी है। कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 71 विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बना कर आगामी चुनाव में पार्टी की जीत पक्की करने का काम करें।

उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के रजबपुर स्थित वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के सभागार में सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रांशु द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अधिकार के साथ राजनीति कर सकता है। जिसमें मंडल एवं बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। कहा कि अन्य दल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह हैं। जिसमें सिर्फ एक ही वंश का राज चलता है।

केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो हालात बदल गए। कश्मीर में आतंक खत्म हुआ है तथा अनुच्छेद 370 को खत्म किया गया। भव्य राम मंदिर बनना भी शुरू हो गया। घर-घर शौचालय बनाने के साथ ही योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में भेजने का कार्य किया। क्षेत्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने कहा कि युवा मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता सभी 71 विधानसभा सीट पर कार्य करके भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाएगा। दूसरे सत्र तो संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने संगठनात्मक, राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखी।

कहा कि युवा पदाधिकारी अगले 80 दिनों के भीतर सभी 330 मंडलों पर प्रवास कर संगठन के विषय में एवं भाजपा सरकार की योजनाओं के विषय में चौपाल लगाकर प्रचार प्रसार करने का कार्य करें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, सुनील नागर, सतेंद्र अवाना, सचिन चौधरी, अमल खटीक,अरुण यादव, अंजली चौहान, रोबिन तोमर, प्रवीन भड़ाना, वीनस शर्मा, निशांक गर्ग, सचिन तोमर, विनीत बालियान, मोहित चौधरी, शुभम चौधरी, नवजोत सिंह राणा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी