भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी बोले, विधानसभा चुनाव में युवाओं की रहेगी बड़ी भूमिका

Bharatiya Janata Yuva Morcha भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के मुरादाबाद सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे। भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गागन तिराहे पर झमाझम बारिश के बीच उनका स्वागत किया गया। पार्टी मुरादाबाद कार्यालय पर भाजयुमो जिला एवं महानगर की संयुक्त बैठक हुई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 03:21 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 03:21 PM (IST)
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी बोले, विधानसभा चुनाव में युवाओं की रहेगी बड़ी भूमिका
प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो द्वारा सर्वप्रथम समस्त जिला एवं महानगर कार्यकारिणी के साथ परिचय हुआ।

मुरादाबाद, जेएनएन। Bharatiya Janata Yuva Morcha : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के मुरादाबाद सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे। भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गागन तिराहे पर झमाझम बारिश के बीच उनका स्वागत किया गया। पार्टी मुरादाबाद कार्यालय पर भाजयुमो जिला एवं महानगर की संयुक्त बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो द्वारा सर्वप्रथम समस्त जिला एवं महानगर कार्यकारिणी के साथ परिचय हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं। उत्साह बनाए रखना है। युवा 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, महानगर मुरादाबाद भाजपा अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, महापौर विनोद अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजयुमो अंजलि चौहान, महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष भाजयुमो अभिषेक चौबे, जिलाध्यक्ष भाजयुमो अरुण पंडित, सहित भाजयुमो जिला एवं महानगर की समस्त कार्यकारिणी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मिहिर भोज प्रतिहार की जयंती मनाई : करणी सेना के तत्वावधान में हनुमान मूर्ति मंदिर परिसर में मिहिर भोज प्रतिहार की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र राणा ने बताया कि महाराजा मिहिर भोज भगवान रामचंद्र के छोटे भाई लक्ष्मण के वंश के राजा हुए हैं। इतिहास में इसका प्रमाण है। उन्होंने विदेशी आक्रांता से कई लड़ाईयां लड़ीं और भारत की अस्मिता और संस्कृति को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। छत्रिय समाज को उन पर गर्व है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा, ठाकुर अखिलेश सिंह कठेरिया, जिलाध्यक्ष करणी सेना, ठाकुर चेतन सिंह राणा, संकेत शर्मा, मिलन राजपूत, विशाल ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, तनवीर, ठाकुर मोहित तोमर, रवि शर्मा, दीपक ठाकुर शुभम राघव, गोविंद राम प्रजापति, पंडित दीनदयाल शर्मा, मोहित चौहान, सतीश कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी