रामपुर में राज्य कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, हक के ल‍िए उठाई आवाज

State employees strike रामपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आंबेडकर पार्क में धरना दिया। इसके बाद यहां से जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे जहां जोरदार प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन दिया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 03:20 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 03:20 PM (IST)
रामपुर में राज्य कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, हक के ल‍िए उठाई आवाज
कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आंबेडकर पार्क में धरना दिया।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। State employees' strike : रामपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आंबेडकर पार्क में धरना दिया। यहां से जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां जोरदार प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन दिया।

कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर तमाम कर्मचारी गुरुवार दोपहर आंबेडकर पार्क में जमा हुए। यहां धरना दिया। इसके बाद जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन भी दिया। परिषद के जिलाध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों की 16 मांगे हैं, जिन्हें सरकार मंजूर नहीं कर रही है। इसी के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। साथ ही पुरानी पेंशन बहाल की जाए। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय भी बढ़ाया जाए। 

chat bot
आपका साथी