आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आज से 30 तक विशेष पखवाड़ा

मुरादाबाद जेएनएन प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के छूटे अभ्र्थियों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 06:15 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 06:15 PM (IST)
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आज से 30 तक विशेष पखवाड़ा
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आज से 30 तक विशेष पखवाड़ा

मुरादाबाद, जेएनएन : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के छूटे हुए लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए कुंदरकी ब्लाक में 16 से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजपाल सैनी ने दी।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड अभियान के द्वितीय चरण गुरुवार से शुरू होगा। इसके तहत प्रति परिवार पांच लाख तक के निश्शुल्क उपचार की सुविधा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी को गोल्डन कार्ड होना अनिवार्य है। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए वीएलई प्रत्येक ग्राम में कैंप लगाएंगे और आशा, आगनबाड़ी एवं आशा संगिनी द्वारा पात्र लाभाíथयों को कैंप में लाने का प्रयास करेगी। अभियान को सफल संचालन के लिए प्रत्येक गाव की सूची आशा और संगिनी को प्रदान कर दी गई है। उन्हीं सूचियों के आधार पर लाभाíथयों को कैंप बुलाया जाएगा।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल पाल ने बताया कि आयुष्मान कैंप पंचायत भवन, आगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय या हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में लगाया जाएगा। लाभार्थी की सूची कैंप स्थल पर चस्पा कर दी गई है। इस अभियान के लिए आशा द्वारा मुखिया के नाम से पर्ची तैयार कर वितरित कर दी गई है। कैंप के लिए आशा द्वारा लाभाíथयों को फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। आशा द्वारा गोल्डन कार्ड बनवाने पर मानदेय भी दिया जाएगा। स्वास्थ शिक्षा अधिकारी अनिल पाल ने बताया गुरुवार को अभियान के शुभारंभ पर ग्राम रतनपुर कला, भाडली, तेवर खान काउंड्री, नगर पंचायत महमूदपुर माफी, हरियाना, मोहनपुर, सोनकपुर, नानपुर, सब्जीपुर आदि गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। पात्र लाभíथयों से अपील है कि निश्शुल्क कैंप में गोल्डन कार्ड बनवाकर लाभान्वित हों।

chat bot
आपका साथी