भाजपा सरकार के विरोध में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, कांग्रेसियों ने भी किया प्रदर्शन

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क पर उतर कर भाजपा सरकार के जन व‍िरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि न‍िजीकरण किसी कीमत पर बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:42 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 04:42 PM (IST)
भाजपा सरकार के विरोध में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, कांग्रेसियों ने भी किया प्रदर्शन
भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध जताते सपाई।

अमरोहा, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व मंत्री महबूब अली, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह करीब 11बजे कलेक्ट्रेट पर जमा हुए और केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार पर जन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया।

कहा कि सरकार ने जो किसान विरोधी विधेयक पारित किए हैं उनको तुरंत वापस लिया जाए। सरकार सरकारी क्षेत्र में निजीकरण कर रही है जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। इसे किसी कीमत पर सपा बर्दाश्त नहीं करेगी इसके बाद सपाइयों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की। कहा ि‍कि जब से भाजपा सरकार आई है आम आदमी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। आने वाले चुनाव में जनता ही सरकार को करारा जवाब देगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मल यादव,एमएलसी परवेज अली के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

सरकार ने साजिश रचकर पास किए किसान विरोधी विधेयक

अमरोहा। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह 11बजे कलेक्ट्रेट गेट पर जमा हुए और जुलूस की शक्ल में डीएम दफ्तर तक पहुंचे। यहां पर उन्होंने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा केंद्र सरकार ने साजिश रचकर किसान विरोधी विधेयक पारित किए हैं। इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश में अपराध चरम पर है। जिस पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम हो गई है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान चौधरी सुखराज सिंह, खुश्तर मिर्जा, फैज आलम राइनी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी