भाजपा पर हमलावर हुए सपा विधायक महबूब अली, बोले-गलत नीतियों के कारण देश झेल रहा बेरोजगारी और भुखमरी

SP MLA Mehboob Ali attack on BJP समाजवादी पार्टी नगर इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक एवं लोक-लेखा समिति के चेयरमैन महबूब अली केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में सपा 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 02:36 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 02:36 PM (IST)
भाजपा पर हमलावर हुए सपा विधायक महबूब अली, बोले-गलत नीतियों के कारण देश झेल रहा बेरोजगारी और भुखमरी
सपा के कार्यक्रम काेे संबोधित करते विधायक महबूब अली।

मुरादाबाद, जेएनएन। SP MLA Mehboob Ali attack on BJP : समाजवादी पार्टी नगर इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक एवं लोक-लेखा समिति के चेयरमैन महबूब अली केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने दावा किया कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा 350 से ज्यादा सीटें जीतकर बहुमत की सरकार बनाएगी।रविवार को स्टेशन रोड स्थित मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सदर विधायक महबूब अली ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश हर मोर्चे पर नाकाम बताया।

उन्होंने कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन का बुरा हाल है। देश व प्रदेश में हर वर्ग बेरोजगारी, भुखमरी और आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, लेकिन सरकार अनदेखी कर जनता को मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। कहा कि सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो भाजपा सरकार की नाकामियों और गलत नीतियों के खिलाफ लड़ रही है। सूबे में आगामी सरकार सपा की होगी। विधान परिषद सदस्य परवेज अली ने कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियां व सरकार में हुए कार्यों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने भी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा। प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। यहां नगराध्यक्ष डॉ.आफताब सैफी, आलम लतीफ, गुल मोहम्मद सिद्दीकी, कदीर अहमद सिद्दीकी, दानिश सिद्दीकी, इकरार अहमद, कय्यूम राईनी, वीरभान सिंह यादव, शशिकांत गोलय, खुर्शीद सैफी, जुबैर सैफी, मुख्तार नकवी व उजैर मंसूरी मौजूद रहे।

सपा अल्पसंख्यक सभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार : सपा अल्पसंख्यक सभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। रविवार को जिला कार्यालय पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष वसीम मलिक ने महंगाई-बेरोजगारी और खेती-किसानी सहित तमाम मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव व संचालन युवजन सभा जिलाध्यक्ष फैसल अल्वी ने किया। इस दौरान रईस अल्वी, फहीम सैफी नसीम प्रधान, शफीक आंसारी, नदीम सलमानी, पप्पू खान मेवाती, मोहम्मद अली, रिजवान अहमद, सुशील मसीह, यासीन सैफी, दानिश अहमद, हरपाल सिंह, उस्मान सलमानी, मोहम्मद अकबर, तैय्यब अली, सद्दाम, इरफान अल्वी, सोनू सलमानी, हाफिज नवाब, वहाउद्दीन, मोहम्मद गुड्डू, अबरार सैफी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी