गांधी प्रतिमा को पकड़कर एक बार फिर रोए सपा नेता, बोले प्रशासन नहीं लगाने दे रहा प्रतिमा

SP leader Cried with holding Gandhi statue in Sambhal सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महात्मा गांधी की प्रतिमा को चौधरी सराय में लगाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद वह अन्य सपाइयों के साथ गांधी की प्रतिमा को पकड़कर रोने लगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 10:21 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 04:37 PM (IST)
गांधी प्रतिमा को पकड़कर एक बार फिर रोए सपा नेता, बोले प्रशासन नहीं लगाने दे रहा प्रतिमा
सम्भल में गांधी प्रतिमा को पकड़कर रोते सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां।

मुरादाबाद, जेएनएन। SP leader Cried with holding Gandhi statue in Sambhal : सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महात्मा गांधी की प्रतिमा को चौधरी सराय में लगाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद वह अन्य सपाइयों के साथ गांधी की प्रतिमा को पकड़कर रोने लगे। इससे पहले भी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ऐसा कर चुके हैं। दो साल पहले पूर्व जिलाध्यक्ष चन्दौसी में गांधी प्रतिमा को पकड़कर रो चुके हैं। उसका भी वीडियो वायरल हुआ था। इस बार के घटनाक्रम का भी वीडियो वायरल हो रहा है।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने अपने निजी कार्यालय पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस दौरान सपाई महात्मा गांधी की प्रतिमा बिना अनुमति के चौधरी सराय में लगाना चाहते थे। इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सपाइयों को रोक लिया। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष, इनके भाई गालिब खान, कारी राशिद, डा. अजय, नासिर, आरिफ खां, अमरपाल यादव आदि गांधी की प्रतिमा को पकड़कर रोने लगे।

रोते-रोते बोले पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रशासन आपके लिए नहीं दे रहा दो गज जमीन : पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि जिन्होंने इस देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाई आज उन्हें इस देश में दो गज जमीन नहीं मिल रही है। पिछले चार साल से प्रशासन से प्रतिमा लगाने के लिए जगह की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक दो गज जमीन भी नहीं मिली। अगर अब हमें प्रशासन जमीन नहीं देता तो हम प्रतिमा कही पर भी लगा देंगे।

वालीबाल प्रतियोगिता में छात्रों ने पुलिस की टीम को दी शिकस्त : गांधी जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस और छात्रों के बीच वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फाइनल मुकाबले में छात्रों के सम्भल क्लब की टीम ने पुलिस लाइन के टीम को करारी शिकस्त देकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने विजेता उपविजेता और अन्य मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।रिजर्व पुलिस लाइन में शुरू हुए वालीबाल प्रतियोगिता में सबसे पहला मुकाबला रजपुरा और छात्रों के सम्भल क्लब के बीच हुआ, जिसमें सम्भल क्लब को जीत मिलने के साथ ही फाइनल में प्रवेश किया।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक एस्कार्ट टीम और पुलिस लाइन की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें पुलिस लाइन की टीम विजेता बनते हुए फाइनल में पहुंची। आखिर में फाइनल मुकाबले में सम्भल क्लब ने रिजर्व पुलिस लाइन की टीम को तीन पाइंट्स से शिकस्त देकर मैच को अपने नाम कर लिया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने विजेता और उपविजेता के अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, सीओ चंदौसी गोपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सतीशचंद्र, एचोड़ा कंबोह थानाध्यक्ष करमसिंह पाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी