मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

SP District Executive जिला कमेटी में पंकज चौधरी मुहम्मद मारूफ मोहित गौड़ गोल्डी को जिला उपाध्यक्ष मुदस्सिर खान जिला महासचिव मेराज आलम पाशा कोषाध्यक्ष महेंद्र वाल्मीकि कार्यालय प्रभारी। धर्मेन्द्र मुल्तानी को जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ बनाया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 03:12 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 03:12 PM (IST)
मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
चक्कर की मिलक में जिला कार्यालय पर नए पदाधिकारियाें का स्वागत।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। SP District Executive : समाजवादी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। मुदस्सिर खान को जिला महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। छह जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को स्थान मिला है। चक्कर की मिलक स्थित सपा के जिला कार्यालय पर नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। डीपी यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद से उनके टीम बनाने को लेकर पार्टी नेताओं में चर्चाएं थीं।

जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इनमें मुदस्सिर खान को सपा का महासचिव बना दिया गया। पंकज चौधरी, मुहम्मद मारूफ, मोहित गौड़ उर्फ गोल्डी, वेदप्रकाश सैनी, नन्हे सिंह प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, मेराज आलम पाशा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। 20 जिला सचिव बनाए गए हैं। महेंद्र वाल्मीकि को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा धर्मेंद्र मुल्तानी को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उस्मान अली को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, मुख्तार अली को अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी नए पदाधिकारियों का कार्यालय में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की मेहनत से समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर अंसारी, गुलजार अहमद, लुकमान खां, जुगल किशोर वाल्मीकि, मोईनुद्दीन, विकास दिवाकर, आशुतोष यादव व नितिन शर्मा शामिल रहे। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय सिविल लाइन पर नवनियुक्त जिला समाजवादी पार्टी मुरादाबाद के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिला कमेटी में पंकज चौधरी, मुहम्मद मारूफ, मोहित गौड़ गोल्डी को जिला उपाध्यक्ष, मुदस्सिर खान जिला महासचिव, मेराज आलम पाशा कोषाध्यक्ष, महेंद्र वाल्मीकि कार्यालय प्रभारी। धर्मेन्द्र मुल्तानी को जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ बनाया गया है।

यह भी पढ़ें :-

गोली मारकर बहू की हत्‍या के बाद हथ‍ियार लेकर खुद थाने पहुंच गया आरोप‍ित, कहा-मैंने उसे मार डाला

Fake Medical Certificate : दो सौ रुपये में बना रहा था फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Dengue in Moradabad : डेंगू से महिला की मौत, डिलारी में सीएमओ ने डाला डेरा, टीम ने घर-घर क‍िया सर्वे

Todays Horoscope 30 September 2021 : सिंह राशि के लोग आज न करें वाहन की खरीदारी, देखें आज का राश‍िफल

chat bot
आपका साथी