SP conference in Moradabad : यूपी में रामराज होता तो किसी वर्ग का शोषण नहीं होता : संजय गर्ग

SP conference in Moradabad समाजवादी व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू करके व्यापार को चौपट कर दिया है। किसान और व्यापारी दोनों ही देश के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:45 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:45 AM (IST)
SP conference in Moradabad : यूपी में रामराज होता तो किसी वर्ग का शोषण नहीं होता : संजय गर्ग
सपा नेता बोले-सड़कों पर किसान बैठे आंदोलन कर रहे हैं।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। SP conference in Moradabad : समाजवादी व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू करके व्यापार को चौपट कर दिया है। किसान और व्यापारी दोनों ही देश के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। अगर किसान खुशहाल होगा तो व्यापारी भी खुशहाल होगा लेकिन, भाजपा बीजेपी सरकार ने दोनों को प्रताड़ित किया है। वह दिल्ली रोड स्थित समाजवादी व्यापार सभा के मंडलीय सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा भाजपा नेता रामराज की बात करते हैं, राजराज होता तो किसी वर्ग का शोषण नहीं होता। उन्होंने भाजपा के शासन काल को रावण राज तक कह डाला। कहा कि कोरोना काल के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लाकडाउन के भी बिजली के बिल ले लिए गए। ऋण पर ब्याज भी का वादा करके पूरा नहीं किया। महंगाई चरम पर है। व्यापारी तय करेगा कि किसकी सरकार बने। व्यापारी उत्पीड़न से तंग हैं। पिछले नौ महीने से किसान दिल्ली में सड़कों पर बैठे हैं। भाजपा नेता उन्हें आतंकवादी, खालिस्तानी और नक्सलवादी बताकर अपमानित कर रहे हैं। सरकार किसान और व्यापारी के बजाय कारपोरेट घरानों की पक्षधर है। कोरोना काल में छोटे व्यापारियों को डंडे खाने पड़े। भाजपा नफरत फैलाकर समाज को बांटने का कार्य कर रही है। व्यापारियों से अनुरोध है कि सपा के साथ मजबूती के साथ खड़े हों। सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। मंडलीय सम्मेलन में पूर्व राज्यसभा सदस्य जावेद अली खां, बिलारी विधायक मुहम्मद फहीम इरफान, असमोली विधायक पिंकी यादव, कुंदरकी विधायक हाजी मुहम्मद रिजवान, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी, अजय सूद, सतेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक सतीश प्रेमी, जिलाध्यक्ष डीपी यादव, सम्भल जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, अमरोहा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव, बिजनौर जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने भी विचार रखे। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष समीर शर्मा, हाजी इकराम अंसारी, हाजी सैय्यद रईसुद्दीन नईमी, संजय अग्रवाल, सरताज आलम अंसारी, धर्मेंद्र यादव, प्रमोद यादव, सौरभ कपूर, कामिल मंसूरी, शोभित अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, कादिर पाशा मौजूद रहे। संचालन तरुण मदान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता ने किया। आभार महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने जताया। 

chat bot
आपका साथी