Sonakpur Overbridge : ओवरब्रिज का काम समय से पूरा करेगा रेलवे, जल्‍द दूर की जाएंगी रुकावटें

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह अनौपचारिक रूप से मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश से मिलने पहुंचे। सोनकपुर ओवरब्रिज के निर्माण को समय से पूरा करने पर मंथन हुआ। डीआरएम ने कहा कि सोनकपुर ओवरब्रिज निर्माण को रेल प्रशासन प्रमुखता से कार्य कर रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 01:56 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 01:56 PM (IST)
Sonakpur Overbridge : ओवरब्रिज का काम समय से पूरा करेगा रेलवे, जल्‍द दूर की जाएंगी रुकावटें
डीआरएम से जिलाधिकारी मिलने पहुंचे, रेललाइन के नीचे से बहने वाले नालों का संयुक्त रूप से होगा निरीक्षण।

मुरादाबाद, जागरण संवादददाता। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह अनौपचारिक रूप से मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश से मिलने पहुंचे। सोनकपुर ओवरब्रिज के निर्माण को समय से पूरा करने पर मंथन हुआ। इसके साथ ही रेललाइन नीचे बहने वाले नाले व गोविंद नगर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को लेकर आने वाली दिक्कतों पर भी चर्चा की गई।

मंडल रेल प्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि रेलवे निर्धारित समय में रेलवे रेल लाइन के ऊपर सोनकपुर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पूरा कर लेगा। डीआरएम ने कहा कि सोनकपुर ओवरब्रिज निर्माण को रेल प्रशासन प्रमुखता से कार्य कर रहा है। दिल्ली रेल मार्ग पर रेललाइन के ऊपर अक्टूबर से पहले गार्डर डाल द‍िए जाएंगे। सहारनपुर रेल मार्ग पर पिलर का निर्माण कार्य तेजी कर दिया गया है। इस पर भी गार्डर समय से रख दिए जाएंगे। इसके अलावा कपूर कंपनी के नजदीक रेलवे लाइन के नीचे से निकलने वाले नाले पर चर्चा हुई। वार्ता में मुद्दा उठा कि नाले में कीचड़ के साथ बहुत सारा कचरा भी आता है। कचरा आकर रेलवे लाइन के नीचे फंस जाता है, इससे बारिश में नाले का पानी रेलवे लाइन पर आ जाने के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित होता है। दोनों अधिकारियों ने तय किया कि रेलवे व प्रशासन की टीम नाले का संयुक्त निरीक्षण करेगी। नाला सफाई करने या नाला शिफ्ट करने के बारे में योजना बनाई जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक ने गोविंद नगर फुट ओवरब्रिज के निर्माण व रेल लाइन के दोनों ओर चहारदीवारी बनाने में आने वाली समस्या पर विचार किया। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि गोविंद नगर में आने वाली समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, जिससे फुट ओवरब्रिज को चालू किया जा सकता है। बता दें क‍ि इस ओवरब्र‍िज के जल्‍द न‍िर्माण के ल‍िए काफी समय से मांग उठाई जा रही है। इसके बन जाने से शहर के व‍िकास को भी गत‍ि म‍िलेगी।

chat bot
आपका साथी