मुरादाबाद में जल्‍द पूरी होंगी स्मार्ट सिटी की परियोजनाएं, कम‍िश्‍नर ने मांगा स्पष्टीकरण

Smart city project in Moradabad स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की समीक्षा में अब तक शुरू हो चुके कार्यों को समय से पूरा करने और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए। समय से कार्य पूरे हो सकें इसके ल‍िए समय सीमा निर्धारित की गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:38 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:38 PM (IST)
मुरादाबाद में जल्‍द पूरी होंगी स्मार्ट सिटी की परियोजनाएं, कम‍िश्‍नर ने मांगा स्पष्टीकरण
परियोजना की समय सीमा निर्धारित की गई।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Smart city project in Moradabad : मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की समीक्षा की। इसमें अब तक शुरू हो चुके कार्यों को समय से पूरा करने और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। प्रत्येक परियोजना की प्रगति से संबंधित वेंडर, एजेंसी एवं लाइन डिपार्टमेंट से वास्तविक प्रगति का स्पष्टीकरण मांग गया। इसके अलावा परियोजना की समय सीमा निर्धारित की गई।

शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता पर ध्यान रखने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त व सीईओ स्मार्ट सिटी संजय चैहान, अपर नगर आयुक्त व एडिश्नल सीईओ अनिल कुमार सिंह, नोडल अधिकारी टीएन मिश्रा, मुख्य अभियंता अनिल कुमार मित्तल व पीएमसी की टीम मौजूद रही।

कृषि विभाग के नवचयनित तकनीकी सहायकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए : उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ से प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के नवचयनित अभ्यर्थियों को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र बांटे गए। पोर्टल से डाउनलोड करके यह नियुक्त पत्र जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं महापौर विनोद अग्रवाल ने बांटे। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग में काफी लंबे समय से रिक्त चल रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा डा शैफाली सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक, उप कृषि निदेशक सीएल यादव, सिटी मजिस्ट्रेट, एमपी सिंह,कृषि अधिकारी, ऋतुषा तिवारी मौजूद रहीं। 

chat bot
आपका साथी