मुरादाबाद में मह‍िला थाने की एसआइ ने भाजपा नेत्री से पूछा-हेलमेट क्‍यों नहीं लगाया, थाने के सामने जुट गए भाजपा कार्यकर्ता

महिला दारोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए एक भाजपा नेत्री कार्यकर्ताओं के साथ महिला थाने के सामने धरने पर बैठ गईं। इंस्पेक्टर सिविल लाइन व महिला थाना प्रभारी द्वारा मान मनौव्वल करने के बाद हंगामा खत्म हो सका।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 01:47 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 01:47 PM (IST)
मुरादाबाद में मह‍िला थाने की एसआइ ने भाजपा नेत्री से पूछा-हेलमेट क्‍यों नहीं लगाया, थाने के सामने जुट गए भाजपा कार्यकर्ता
मान मनौव्वल के बाद खत्म हुआ महिला नेत्री का आक्रोश।

मुरादाबाद, जेएनएन। महिला दारोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए एक भाजपा नेत्री  कार्यकर्ताओं के साथ महिला थाने के सामने धरने पर बैठ गईं। इंस्पेक्टर सिविल लाइन व महिला थाना प्रभारी द्वारा मान मनौव्वल करने के बाद हंगामा खत्म हो सका। महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी व इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि कुछ गलतफहमी हो गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं  को समझाने पर प्रकरण का पटाक्षेप हो गया।

भाजपा की मंडल मंत्री मोनिका गौतम किसी मुकदमे में बयान दर्ज कराने सीओ सिविल लाइन आफिस पहुंचीं। वहां से निकल कर महिला नेत्री महिला थाने के सामने पहुंचीं। एसआइ रजनी तोमर वाहनों की चेकिंग कर रहीं थीं। हेल्मेट को लेकर एसआइ और भाजपा नेत्री के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में भाजपा के दर्जन भर महिला कार्यकर्ता भी महिला थाने पहुंच गईं। भाजपा नेत्री व कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआइ ने उनके साथ अभद्रता की है। इसके बाद मोनिका गौतम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महिला थाने के सामने ही जमीन पर बैठ गईं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप पुलिस पर लगाया। थाने के सामने हंगामे की सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी व सिविल लाइन इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा नेत्री से दोनों ने बात की। तब मामला शांत हुआ। भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी महिला थाने पर आ गए। धरने पर बैठने वालों में मंडल मंत्री सोनू सुमन, अभिषेक भटनागर, दिनेश शीशवाल, तुषार विश्वास, अनूप कौशल आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी