Amroha coronavirus news : अमरोहा में कोरोना पॉजिटिव सात और मरीजों ने की घर वापसी

निजी कोविड अस्पताल में भर्ती सात कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। हालांकि रोजाना नए मरीज भी सामने आ रहे हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 07:04 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:04 PM (IST)
Amroha coronavirus news : अमरोहा में कोरोना पॉजिटिव सात और मरीजों ने की घर वापसी
Amroha coronavirus news : अमरोहा में कोरोना पॉजिटिव सात और मरीजों ने की घर वापसी

अमरोहा।  निजी कोविड अस्पताल में भर्ती सात कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। उपचार के दौरान कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर चिकित्सकों ने उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ घोषित कर गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। स्वस्थ होकर घर पहुंचने पर परिजनों ने खुशी होकर उनका स्वागत किया। रजबपुर स्थित हाइवे किनारे निजी कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें कुछ ऐसे मरीज भर्ती थे, जिनका इलाज दस दिन से चल रहा था। उपचार के दौरान गुरुवार को भी सात मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। वह खुशी-खुशी निजी व किराए के वाहनों से घर पहुंचे। संचारी रोग नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि सरकारी गाइड लाइन अनुसार उपचार के दौरान कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर सात मरीजों को डिस्चार्ज किया है। अभी तक जिले के 355 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी