मुरादाबाद के रामपुर में कोरोना से सराफा कारोबारी सहित सात की मौत, 213 मिले पाॅजिटिव, जानिए क्या है स्थिति

रामपुर में कोरोना संक्रमण आक्रामक होता जा रहा है। अब इस वायरस के कारण 24 घंटे में सात लोगों की जान चली गई। इनमें पुराना गंज के 55 वर्षीय सराफा कारोबारी विवेक सिंघल का भी निधन हो गया। वह पिछले 12 दिन से बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती थे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 09:20 PM (IST)
मुरादाबाद के रामपुर में कोरोना से सराफा कारोबारी सहित सात की मौत, 213 मिले पाॅजिटिव, जानिए क्या है स्थिति
मुरादाबाद के रामपुर में कोरोना से सराफा कारोबारी सहित सात की मौत

मुरादाबाद, जेएनएन। रामपुर में कोरोना संक्रमण आक्रामक होता जा रहा है। अब इस वायरस के कारण 24 घंटे में सात लोगों की जान चली गई। इनमें पुराना गंज के 55 वर्षीय सराफा कारोबारी विवेक सिंघल का भी निधन हो गया है। वह पिछले 12 दिन से बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना से जान गंवाने वाली बाकी छह लोगों में चार महिलाएं हैं। ये सभी छह लोग जिला अस्पताल में बने एल-टू हास्पिटल में भर्ती थे।

इनमें आवास विकास कालोनी की 63 वर्षीय, सैदनगर ब्लाक के खंडिया गांव की 40 वर्षीय और सिविल लाइंस क्षेत्र के पनवड़िया की 43 साल की महिला, बिलासपुर की 62 साल की महिला का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। इसके अलावा शाहबाद के मुहल्ला नालापार के 50 वर्षीय और गंज क्षेत्र के दोमहला निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके अलावा गुरुवार को मिली रिपोर्ट में 213 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राहत की बात यह है कि 106 पुराने मरीज ठीक हाे गए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1332 हो गई है। सीएमओ कार्यालय से जिन 213 लोगों की पाजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें 185 आरटीपीसीआर, 17 एंटीजन, 10 प्राइवेट लैब और एक ट्रूनेट मशीन की जांच में संक्रमित मिला है। संक्रमितों में पुलिस कर्मी, उनके स्वजन और अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी भी शामिल हैं।

पुलिस कंट्रोल के कर्मचारी की पत्नी और बेटी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा एसपी आफिस, पुलिस लाइन, थाना गंज, थाना सिविल लाइंस, थाना बिलासपुर, स्वार ब्लाक, शाहबाद बिजलीघर, फायर स्टेशन, मुख्य डाकघर, पीएचसी चमरौआ, राणा शुगर मिल आदि के कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं।

chat bot
आपका साथी