पुलिस की सख्ती देख भाजपा सरकार को कोसने लगे सपा कार्यकर्ता

पुलिस को शारीरिक दूरी और कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का पालन कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। एक मामले को लेकर पुलिस से नोकझोंक हो गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:02 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:02 AM (IST)
पुलिस की सख्ती देख भाजपा सरकार को कोसने लगे सपा कार्यकर्ता
पुलिस की सख्ती देख भाजपा सरकार को कोसने लगे सपा कार्यकर्ता

अमरोहा, जेएनएन। गजरौला में सपाई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा सरकार पर भड़ास निकाली। दरअसल प्रदेश मुख्यालय से आई प्रचार सामग्री को गांवों में बांटने के लिए साइकिल रैली नहीं निकाल सके। पुलिस ने सख्त लहजे में उनसे कहा कि बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन यादव को पांच सदस्यों वाली एक संक्षिप्त साइकिल रैली निकालने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि इसके निर्देश ऊपर से मिले हैं। 25 जून से विभिन्न स्थानों पर पार्टी के आहवान पर लोग रैली निकाल कर प्रचार सामग्री वितरित कर रहे थे।

इसकी तैयारी को शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे संबंधित सपाई भानपुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित पूर्व मंत्री जगराम ङ्क्षसह के आवास पर जमा हुए थे। यह रैली सपा के नगर अध्यक्ष सचिन यादव के नेतृत्व में निकलने का पता लगते ही स्थानीय कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक रजनीश कुमार पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। कार्यक्रम की अनुमित दिखाने को कहा। अनुमति के बिना कार्यक्रम करने से स्पष्ट मना कर दिया। कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से रोक लगी है। सचिन यादव ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए पांच लोगों के ही शामिल होने की बात कही तो नोकझोंक भी हो गई। पुलिस की सख्ती को देख नगर अध्यक्ष ने रैली स्थगित करने की घोषणा करते हुए भाजपा सरकार की आलोचना की। इस मौके पर मास्टर अख्तर हुसैन, विनोद दिवाकर, इश्त्याक मलिक, नौशाद शेख, दीपक गिल, कामिल मंसूरी, नवेद अली, खलील सैफी, अरूण यादव, पप्पू मेवाती, सुनील यादव इत्यादि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी