बहू पर ससुर की बुरी नजर, बेटे ने क‍िया व‍िरोध तो प‍िता ने गोली मार कर दी हत्‍या

Son killed by fathers bullet मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में शनिवार को क‍िसी बात को लेकर प‍िता और पुत्र में व‍िवाद हो गया इस पर प‍िता ने अपने लाइसेंसी बंंदूक से बेटे को गोली मार दी। घटना के बाद वह फरार हो गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 01:15 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 02:44 PM (IST)
बहू पर ससुर की बुरी नजर, बेटे ने क‍िया व‍िरोध तो प‍िता ने गोली मार कर दी हत्‍या
मझोला थाना क्षेत्र में घटना के बाद बदहवास परिवार के लोग। जागरण

मुरादाबाद, जेएनएन। Son killed by father's bullet। मझोला थानाक्षेत्र में एक प‍िता ने अपने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर बेटे की हत्‍या कर दी। दरअसल आरोप‍ित अपने बहू पर बुरी नजर रखता था। व‍िवाह‍िता ने इसकी श‍िकायत पत‍ि से कर दी। इस बात को लेकर प‍िता-पुत्र में व‍िवाद होने लगा। इस दौरान प‍िता ने अपने लाइसेंस बंदूक से बेटे को गोली मार दी। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्‍पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्‍त असलहा बरामद कर ल‍िया है। आरोप‍ित की तलाश जारी है। 

मझोला थाना क्षेत्र के सूर्य नगर की रहने वाली दिव्या का विवाह जनवरी 2020 में हनुमान नगर के रहने वाले दुष्यंत के साथ हुआ था। दुष्यंत एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्‍वॉय का काम करता था। जबकि उसका पिता वीरेंद्र कौशिक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। दिव्या के मुताबिक ससुर वीरेंद्र उस पर बुरी नजर रखता है। दो द‍िन पहले घर में अकेले पाकर उसने गलत हरकत की। पति के लौटने पर दिव्या ने उसे आपबीती बता दी। इसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर शनिवार को पिता-पुत्र के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे सिक्योरिटी गार्ड वीरेंद्र ने दुष्यंत के पेट में गोली मार दी। घटना के दौरान वीरेंद्र के दोनों छोटे बेटे आशु और अभिषेक भी घर पर ही मौजूद थे। दिव्या भी घर पर ही थी। गोली मारने के बाद आरोप‍ित फरार हो गया। घर के गलियारे में खून से लथपथ पड़े दुष्यंत को तत्काल कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान दुष्यंत की मौत हो गई। मझोला पुलिस आरोप‍ित की तलाश में जुटी हुई है। 

प‍िता की हरकत से सहम गया परिवार 

स‍िक्‍योर‍िटी गार्ड की इस हरकत से पूरा परिवार सहम गया है। पर‍िवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के  लोग भी जुट गए। पुलिस आरोप‍ित का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने जल्‍द ही आरोप‍ित को पकड़ लेने का दावा क‍िया है। 

chat bot
आपका साथी