अमरोहा में विधायक महबूब अली के पेट्रोल पंप की एक मशीन सील

अमरोहा में उपजिलाधिकारी सदर शशांक चौधरी ने अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली के दो पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। एक जगह नॉजिल सही नहीं मिली जबकि दूसरी जगह फायर उपकरण एक्सपायर डेट के मिले। इस पर उन्‍होंने नोटिस जारी कर दिया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:48 PM (IST)
अमरोहा में विधायक महबूब अली के पेट्रोल पंप की एक मशीन सील
विधायक महबूब अली के पेट्रोल पंप पर छापेमारी।

अमरोहा, जेएनएन। उपजिलाधिकारी सदर शशांक चौधरी ने गुरुवार को पूर्व मंत्री व अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली के दो पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। इसमें एक जगह नॉजिल सही न मिलने पर उन्होंने मशीन को सील करा दिया। दूसरी जगह फायर उपकरण एक्सपायर डेट के मिले। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नोटिस जारी किया है। एक अन्य पेट्रोल पंप पर भी उन्होंने जांच की है। जहां सबकुछ सही मिला है। 

शाम करीब साढ़े चार बजे एसडीएम सदर ने पूर्ति विभाग के अफसरों को साथ लेकर पूर्व मंत्री के कैलसा बाइपास स्थित पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। यहां एक मशीन का उनको नॉजिल सही नहीं मिला। जिस पर उन्होंने तत्काल मशीन को सील करा दिया। इसके बाद वह ओवरब्रिज से उतरते ही इंडेन पेट्रोलियम पंप पर पहुंच गए। जहां पर उनको कोई गड़बड़ी नहीं मिली। तत्पश्चात उन्होंने पूर्व मंत्री के जोया रोड किनारे गांव नवादा स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर छापा मारा। यहां पर उनको फायर उपकरण एक्सपाइरी डेट के मिले। मशीन आदि सब सही मिलीं।

कैलसा बाइपास पर जो पेट्रोल पंप था। उसकी एक मशीन सील कराई गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि उसे सही कराने के बाद मेरी देखरेख में इंजीनियरों को बुलाकर सील खोलने का कार्य किया जाएगा। नॉजिल ठीक कराने का प्रमाण पत्र व एनओसी भी दिखानी होगी। नवादा पेट्रोल पंप पर फायर उपकरण गड़बड़ थे। इसलिए पंप स्वामी को नोटिस जारी किया गया है। पंप स्वामी को उपकरण सही कराने को भी कहा गया है। फायर विभाग को भी पत्र लिखा जा रहा है कि वह जांच कर रिपोर्ट से अवगत कराएं। 

शशांक चौधरी, एसडीएम सदर अमरोहा

पंप पर छापेमारी का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो पेट्रोल पंप चेक करने का अफसरों को अधिकार है। उनको ऐसा करना चाहिए। 

महबूब अली, सदर विधायक-सपा 

chat bot
आपका साथी