Sawan 2021 : सावन के पहले सोमवार पर मंदिर कमेटी ने टीकाकरण के ल‍िए भक्‍तों को क‍िया जागरूक

कोरोना महामारी के चलते कावंड़ यात्रा पर भले ही रोक लगा दी गई लेकिन सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में शिव भक्तों ने उल्लास के साथ जलाभिषेक किया। शहर के 84 घंटा मंदिर झारखंडी मंदिर आदि पर भीड़ जुटी रही।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:33 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:33 AM (IST)
Sawan 2021 : सावन के पहले सोमवार पर मंदिर कमेटी ने टीकाकरण के ल‍िए भक्‍तों को क‍िया जागरूक
शिव मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही भोले बाबा के भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी के चलते कावंड़ यात्रा पर भले ही रोक लगा दी गई लेकिन, सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में शिव भक्तों ने उल्लास के साथ जलाभिषेक किया। शहर के 84 घंटा मंदिर, झारखंडी मंदिर के साथ ही तमाम शिव मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही भोले बाबा के भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी।

मंदिर कमेटी के सदस्य भक्तों को शारीरिक दूरी के बारे लगातार बताते रहे। इसके साथ ही टीकाकरण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाता रहा। झारखंडी मंदिर के पुजारी भोलानाथ ने भक्तों को भगवान भोलेनाथ के सावन के सोमवार की अहम‍ियत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गंगाजल से भगवान का जलाभिषेक करें। सरकार की गाइडलाइन का पालन करें। भगवान ही कोरोना महामारी से निजात दिलाने वाले हैं। 

छठी महोत्सव से पूर्व निकाली जाएगी शोभायात्रा : रामपुर में कृष्णा विहार के मनोकामना मंदिर पर कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्ष रवि किशन सक्सेना ने बताया कि श्री कृष्ण छठी महोत्सव इस बार दो सितंबर को शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। यह आयोजन छह सितंबर तक चलेगा। बैठक में वक्ताओं ने अपने अपने प्रस्ताव रखें और यह निर्णय लिया कि इस बार  महादेव मंदिर से कोविड गाइडलाइन को पालन करते हुए शोभायात्रा का आयोजन दो सितंबर से किया जाएगा जबकि तीन सितंबर से भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव का आयोजन शुरू होगा, जो छह सितंबर तक चलेगा। इस दौरान श्री वैष्णवी कला मंच द्वारा इस बार लीलाओं का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयार‍ियों जोरों पर चल रहीं हैं। इसके अलावा ज‍िम्‍मेदार‍ियां भी सौंप दी गईं हैं। इस मौके पर आलोक सक्सेना, इमरान खान, कल्पना सक्सेना, अंकित सिंह, कल्लू दिवाकर, विशाल कुमार, रवि पंडित, सुरेंद्र कुमार सैनी ,रविंद्र कुमार सिंह, सरदार सनी सिंह, रोहित कश्यप, शेखर माली, सचिन सिंह, आशीष सक्सेना, राज सक्सेना, रवि किशन सक्सेना, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी