Sanitation survey 2021 : मुरादाबाद में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली चारों कंपनियों के प्रभारी नियुक्त

नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली चारों कंपनियों के जोन निश्चित करने के बाद अब उनके प्रभारी भी अलग-अलग तैनात कर दिए हैं। इससे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए हर घर तक पहुंचने के लिए कंपनियों पर निगरानी बढ़ेगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:47 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:47 AM (IST)
Sanitation survey 2021 : मुरादाबाद में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली चारों कंपनियों के प्रभारी नियुक्त
Sanitation survey 2021 : मुरादाबाद में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली चारों कंपनियों के प्रभारी नियुक्त

मुरादाबाद, जेएनएन। नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली चारों कंपनियों के जोन निश्चित करने के बाद अब उनके प्रभारी भी अलग-अलग तैनात कर दिए हैं। इससे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए हर घर तक पहुंचने के लिए कंपनियों पर निगरानी बढ़ेगी। जोन एक, दो, चार, पांच व नौ में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली एसआरएमटी कंपनी का कामकाज देखने को मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन बनाए गए हैं। 

जोन छह में भार्गव फैसलिटी सर्विसेज चंडीगढ़ व जोन आठ में थ्री आर मैनेजमेंट को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी दी है। इन दोनों कंपनियों की निगरानी को प्रभारी हिमांशु भारद्वाज बनाए गए हैं। जोन तीन व सात में रॉलवेलर सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी सर्विसेज को डोर टू डोर कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके प्रभारी सफाई निरीक्षक हेमेंद्र सिंह को दी गई है। पहले सफाई निरीक्षक हिमांशु भारद्वाज पर ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का प्रभार था। जिससे पूरे शहर में कूड़ा कलेक्शन नहीं होने की समस्या सामने आ रही थी। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि चारों कंपनियों के कामकाज देखने को प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। डोर टू डोर में कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही के लिए कंपनी के साथ प्रभारी जिम्मेदारी होंगे।

chat bot
आपका साथी