Sambhal Panchayat By Election 2021 : चार ग्राम प्रधान और 61 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के ल‍िए ज‍िले में चल रहा मतदान

मंडल के सम्‍भल ज‍िले में शनिवार को सुबह आठ बजे से चार ग्राम प्रधान और 61 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:37 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:37 AM (IST)
Sambhal Panchayat By Election 2021 : चार ग्राम प्रधान और 61 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के ल‍िए ज‍िले में चल रहा मतदान
मतदान शुरू होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मुरादाबाद, जेएनएन। मंडल के सम्‍भल ज‍िले में शनिवार को सुबह आठ बजे से चार ग्राम प्रधान और 61 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

असमोली और पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में चार ग्राम प्रधान समेत पूरे जिले में 61 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। कुछ देर में ही लंबी-लंबी लाइनें लग गई। इस दौरान मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई लेकिन पुलिस उनके बीच शारीरिक दूरी का पालन नहीं करा पाई। अधिकारी मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। 

191 प्रत्याशी चुने गए थे निर्विरोध

नामांकन प्रक्रिया व नाम वापसी के बाद 191 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए थे, लेकिन ग्राम पथरा, बेरनी, अटवा गांव में नाम वापसी न होने पर यहां पर आज मतदान चल रहा है। इससे पूूूर्व शुक्रवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट कमलराज के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना की गईं थीं। बीडीओ शिखर श्रीवास्तव ने बताया कि 26 प्रत्याशी मैदान में है और उनके लिए 2132 लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे। शनिवार की सुबह से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 14 जून को ब्लाक परिसर में मतगणना होगी। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पथरा गांव में कोतवाली प्रभारी ने बूथ का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें :-

World Day Against Child Labour 2021 : बाल श्रमिकों का भविष्य संवारेगी नया सवेरा योजना, शहर के 46 वार्डों का सर्वे

Moradabad coronavirus news : चार लोगों में काेरोना संक्रमण की पुष्टि, दो लोगों में म‍िला ब्लैक फंगस

Moradabad Panchayat By Election 2021 : जनपद के छह ब्लाकों में मतदान शुरू, 14 को होगी मतगणना

Black Fungus : मुरादाबाद में ब्लैक फंगस से टीटीई की मौत, इस बीमारी से ज‍िले में हुई पहली मौत

chat bot
आपका साथी