Sambhal crime : फसल की सिंचाई करने गए किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बावजूद उसने हिम्‍मत नहीं हारी। वह भागकर घर पहुंच गया और शोर मचा दिया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 03:50 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 03:50 PM (IST)
Sambhal crime : फसल की सिंचाई करने गए किसान को मारी गोली, हालत गंभीर
सम्‍भल में खेत की सिंचाई करने गए किसान को मारी गोली।

सम्‍भल, जेएनएन। चन्दौसी के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में फसल की सिंचाई करने के लिए गए किसान को गोली मार दी गई। गोली कंधे पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बावजूद वह भागकर घर पहुंचा तो ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। हमलावरों की तलाश की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

गांव मुहम्मदनगर कस्बा निवासी ओमपाल पुत्र सुमैरी का गांव में चेचेरे भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पहले भी विवाद हो चुका है। घर से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित खेत पर गुरुवार की रात 3 बजे ओमपाल फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। वहां पर पहले से ही चार लोग खड़े हुए थे। उन्होंने ओमपाल को देखते ही गोली मार दी। गोली कंधे पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद वह भागकर घर पहुंच गया और शोर मचा दिया। परिवार के लोग व ग्रामीण भी पहुंच गए। पुलिस को जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गई। हमलावरों की तलाश की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घायल के भतीजे विनोद ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

किसान घर न पहुंचता तो हो जाती मुश्किल

गोली लगने के बावजूद किसान ने हिम्‍मत न दिखाई होती तो बहुत मुश्किल हो जाती। किसान के घायल अवस्‍था में घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसे अस्‍पताल पहुंचा दिया गया। इससे तत्‍काल ही उसका इलाज भी शुरू हो गया।  

chat bot
आपका साथी